{"_id":"5ed53be08ebc3e904e1ccc1c","slug":"a-young-boy-drooped-in-to-water-kanpur-news-knp563228932","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी से भैंस निकालने के प्रयास में किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी से भैंस निकालने के प्रयास में किशोर डूबा
विज्ञापन
काली नदी से भैंस निकालने के प्रयास में किशोर डूब गया। खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया। वह तेज धार में बह गया। करीब एक घंटे बाद शव निकाला गया।
सदर कोतवाली के जुकैया गांव निवासी रामपाल का 14 वर्षीय बेटा सुधीर सोमवार दोपहर करीब दो बजे अलियापुर गांव के सामने काली नदी किनारे भैंस चरा रहा था। वह नदी में भैंसों को पानी पिलाने ले गया।
तभी भैंस नदी में चली गई। करीब आधा घंटे तक तक बाहर न आने पर वह उसे निकालने के लिए नदी में कूद गया। वह तेज धार में बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए। बहाव में वह लापता हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने नदी से शव बाहर निकाला। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।