फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A woman's health deteriorated in Jodhpur-Howrah train, admitted

Kanpur News: जोधपुर-हावड़ा ट्रेन में महिला की बिगड़ी तबीयत, भर्ती

Mon, 11 Aug 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
A woman's health deteriorated in Jodhpur-Howrah train, admitted
इटावा। जोधपुर-हावड़ा ट्रेन में सवार महिला यात्री की सोमवार दोपहर तबीयत बिगड़ गई। कंट्रोल रूम में सूचना के बाद महिला यात्री को इटावा जंक्शन पर उतारा गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक ब्लड प्रेशर लो होने से तबीयत बिगड़ी थी।
विज्ञापन

हर्षा देवी (40) पत्नी विशन कुमार निवासी मिर्चापुर जोधपुर-हावड़ एक्सप्रेस ट्रेन से जयपुर से घर लाैट रहीं थीं। उनकी बी-4 स्लीपर कोच 13 में टिकट आरक्षित थी। टूंडला स्टेशन के करीब उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इससे वह बेहोश हो गई। साथी यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी।
विज्ञापन

आरपीएफ ने यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना टूंडला कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद बीमार महिला को इटावा जंक्शन पर उतारा गया। यहां आरपीएफ सिपाही राघवेंद्र व महिला सिपाही नीरजा देवी ने बीमार महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर राघवेंद्र ने उनकी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिला का ब्लड प्रेशर लो बताया गया। इससे उनकी तबीयत खराब हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर उनके पति विशन को उनके बीमार होने व जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना दी गई। पति समेत अन्य परिजन उनके लेने के लिए घर से चल दिए थे। वहीं, जिला अस्पताल के डॉक्टर राघवेंद्र कुमार ने बताया कि अब महिला की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed