{"_id":"592d1dc24f1c1bdf7bbdacbf","slug":"a-wave-of-happiness-in-teacher-and-guardian","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिखर छूते शहर के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिखर छूते शहर के मेधावी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 30 May 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएससीई 10वीं व 12वीं का रिजल्ट सोमवार की शाम को जारी हुआ तो सफलता के शिखर पर इस बार भी शहर के मेधावियों ने अपनी चमक बिखेर दी। इस बार शहर से दसवीं और इंटरमीडिएट के करीब 15,384 स्टूडेंटों ने परीक्षा दी थी। इसमें 10वीं के 8256 और 12 वीं के 7,128 स्टूडेंट थे। स्थानीय स्तर पर काउंसिल ने टॉपर्स और सफल छात्रों का ब्योरा तो जारी नहीं किया, लेकिन विशेषज्ञों की माने तो यहां करीब 4000 ऐसे छात्र रहे जिन्होंने 90 फीसद से अधिक अंक हासिल करके अपनी मेधा का परचम लहराया।
वहीं 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या करीब 2000 रही। दोपहर होते ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट रिजल्ट देखने के लिए अपने स्कूल पहुंच गए। रिजल्ट जारी होने के बाद अपनों की सफलता देख शिक्षक, अभिभावक और दोस्तों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। शिक्षकों ने स्कूल में बच्चों को मुंह मीठा कराया तो घर में अभिभावकों व दोस्तों ने।
विज्ञापन
वहीं 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या करीब 2000 रही। दोपहर होते ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट रिजल्ट देखने के लिए अपने स्कूल पहुंच गए। रिजल्ट जारी होने के बाद अपनों की सफलता देख शिक्षक, अभिभावक और दोस्तों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। शिक्षकों ने स्कूल में बच्चों को मुंह मीठा कराया तो घर में अभिभावकों व दोस्तों ने।
विज्ञापन
पिछली बार से ज्यादा मिले मार्क्स
डेमो
पिछली बार की अपेक्षा इस बार 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा रही। पिछली बार करीब 33 सौ छात्र दोनों ही वर्ग में ऐसे थे जिन्होंने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए थे, वहीं 1800 ऐसे छात्र थे जिनके अंक 80 से 90 प्रतिशत के बीच थे।
वेबसाइट ने खूब रुलाया
डेमो
रिजल्ट जारी होने के बाद अचानक सीआईएससीई के ऑफिशियल वेबसाइट पर लोड बढ़ गया। रिजल्ट देखने वालों की संख्या अधिक होने के चलते कई बार वेबसाइट का सर्वर डाउन हुआ। इससे छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को खूब परेशानी हुई।सर्वर ख़राब होने की वजह से छात्र व छात्राओं को अपने परीक्षा के परिणाम थोड़ा देर से पता लगा।