फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A unique case of Hardoi

सांप से जहरीला है सरफराज, कोबरा ने काटा तो गुस्से में डांटा, फिर से काट वरना तुझे काट डालूंगा

Fri, 14 Sep 2018 03:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Sep 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
A unique case of Hardoi
कोबरा के काटने के बाद उपचार कराता सरफराज
यूपी के हरदोई जिले में एक एेसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। यहां एक शख्स को काले कोबरा ने काट लिया तो उसने गुस्से में उसे पकड़ लिया। जानें पूरा मामला... 
विज्ञापन


यह घटना हरदोई जिले के कछौना थाने के कामीपुर गांव की है। यहां सरफराज (42) स्थानीय एफसीआई गोदाम में पल्लेदार मजदूरों के ठेकेदार हैं। घर से गुस्सा होकर निकले सरफराज जब एफसीआई के गोदाम में पहुंचे तो वहां बोरियों के बीच में बैठे एक काले नाग ने उनकी उंगली में काट लिया।
विज्ञापन

A unique case of Hardoi
बाल्टी में रखा काला कोबरा
सरफराज ने जैसे ही देखा कि काले कोबरा ने उनको काटा है। उसके बाद गुस्से में तमतमाए सरफराज ने कोबरा को पकड़ लिया। यही नहीं सरफराज कोबरा पर दोबारा खुद को काटने के लिए चिल्लाने लगा और कहा कि अब हम भी मरेंगे और तुमको भी काट के मार देंगे। इसके बाद कोबरा ने उसे दोबारा काट लिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने जब यह पूरा मामला देखा और सांप के काटने से अपना आपा खो चुके सरफराज की हरकत को देखा तो सरफराज के हाथ से किसी तरह सांप छुड़वाया और उसे एक बाल्टी में डाल दिया। इसके बाद तत्काल सरफराज को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। हालांकि, काले कोबरा के काटने के बाद भी उनका अभी प्राथमिक उपचार ही किया गया है। इलाज के बाद सरफराज की हालत बिल्कुल ठीक बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed