फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   a suspect young man arrested in kanpur

मस्जिद में दबोचा संदिग्ध, खुद को बता रहा गूंगा-बहरा, पूछताछ में जुटी पुलिस

Fri, 11 Aug 2017 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 11 Aug 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
a suspect young man arrested in kanpur
कानपुर में दबोचा गया संदिग्ध युवक
कानपुर के तोपखाना स्थित पीली मस्जिद में नमाज के दौरान एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया है। नमाजियों और इलाकाई लोगों ने उसे पीटने के बाद मूलगंज पुलिस को सौंपा है। पुलिस के साथ ही एटीएस, मिलेट्री इंटेलीजेंस और अन्य जांच एजेंसियां उससे पूछताछ  करने में जुट गई हैं। कार्यवाहक एसएसपी अनुराग आर्या का कहना है कि पकड़े गए संदिग्ध के जवाब संतोषजनक नहीं है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


तोपखाना स्थित पीली मस्जिद में गुरुवार दोपहर नमाज अदा की जा रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध शख्स पर नमाजियों की निगाह पड़ी। नमाजियों ने उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की, लेकिन वह खुद को गूंगा और बहरा बताता रहा। इस पर नमाजियों और आसपास के लोगों ने उसे जमकर पीटा। मूलगंज एसओ शाहिद सिद्दीकी पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया। थाने में कार्यवाहक एसएसपी, सीओ कोतवाली समेत तमाम अफसरों ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध कभी खुद को गूंगा, तो कभी बहरा दर्शाने की कोशिश करता रहा। अफसरों ने कागज पर लिखकर उससे नाम और पता पूछा। उसने लिखकर बताया कि वह गोरखपुर निवासी मोनू उर्फ पीरू है। वह गोरखपुर से लखनऊ गया था। वहां से कानपुर आया है। वह किस मकसद से शहर आया है, मस्जिद में नमाज अदा करने क्यों गया था, वह और उसके परिवार के लोग क्या करते हैं, इन सवालों के जवाब उसने संतोषजनक नहीं दिए हैं। वह खुद को मुस्लिम बता रहा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कार्यवाहक एसएसपी ने बताया कि संदिग्ध के पकड़े जाने की सूचना एटीएस, आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो), एमआई (मिलेट्री इंटेलीजेंस), एसटीएफ और अन्य खुफिया इकाई के अफसरों को दी गई थी। सभी अफसर उससे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed