फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A soldier died in a road accident

सड़क हादसे में फौजी की मौत

Thu, 12 Mar 2020 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
A soldier died in a road accident
A soldier died in a road accident - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ (उन्नाव)। रिश्तेदारी से वापस आ रहे फौजी की बाइक में अज्ञात वाहन ने ग्राम नसिरापुर के निकट जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार फौजी समेत 2 लोग गंभीर घायल हो गए। इन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी पर लाकर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने फौजी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हरदोई जनपद के थाना बिलग्राम अंतर्गत ग्राम कटार पुर निवासी मधुर कुमार (30) पुत्र चक्त्रस्पाल आज सुबह अपनी होने वाली ससुराल बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोलुहा बहलोलपुर निवासी विद्यासागर के घर आया था। देर शाम को विद्यासागर के पुत्र राम जी के साथ बांगरमऊ किसी काम से आ रहा था। जैसे ही इसकी बाइक नसिरापुर के निकट पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी पर लाकर भर्ती कराया जहां फौज में तैनात मधुर कुमार को चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, राम जी को भी गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। विद्यासागर के अनुसार मधुर कुमार विगत 19 फरवरी को मिलिट्री से अवकाश लेकर घर आया था। विद्यासागर अपनी पुत्री का विवाह मधुर कुमार के साथ कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed