फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A single robber had looted all three chains in Dhoom style, police believe he is a professional

Kanpur: धूम स्टाइल में एक ही लुटेरे ने लूटी थीं तीनों चेन, पुलिस मान रही प्रोफेशनल है शातिर…देखे फुटेज

Tue, 24 Sep 2024 04:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Sep 2024 04:42 PM IST
सार

Kanpur News: एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने तीनों घटनाओं वाली जगह पर पहुंचकर जानकारी ली। बताया कि जिस तरह आरोपी गलियों से होकर भागा है, उससे यह भी तय है कि वह क्षेत्र के रास्तों से भली भांति परिचित है।

विज्ञापन
A single robber had looted all three chains in Dhoom style, police believe he is a professional
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर में धूम स्टाइल में दक्षिण क्षेत्र से एक घंटे के भीतर ताबड़तोड़ तीन चेन लूटों को अंजाम देने वाला एक ही लुटेरा था। उसने घटनाओं को अंजाम देने के लिए जिस अपाचे बाइक का इस्तेमाल किया वह भी चोरी की निकली। इस बात की पुष्टि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के बाद खुद एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने की। सोमवार को तीनों घटनास्थलों का निरीक्षण करने के बाद एडिशनल सीपी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए अब तक 20 संदिग्धों को उठाया गया है।

विज्ञापन

इसके अलावा सर्विलांस की टीम घटनास्थलों के आसपास के टॉवरों का डाटा भी खंगाल रही है। बता दें कि रविवार शाम बाबूपुरवा, नौबस्ता और फिर सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र में बाइक सवार लुटेरे ने एक घंटे के भीतर चेन लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। नौबस्ता में पूर्व प्रधान की पत्नी और सेन पश्चिम पारा में दरोगा की पत्नी से हुई लूट के बाद जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, उससे साफ है कि एक ही बदमाश ने अकेले दोनों घटनाओं को अंजाम दिया है। वहीं, बाबूपुरवा में युवक के साथ हुई घटना में शामिल बदमाश की कदकाठी भी इसी आरोपी की तरह की बताई जा रही है।
विज्ञापन

लिहाजा फुटेज के आधार पर आरोपी की कदकाठी से मिलते जुलते पुराने लुटेरों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। सोमवार दोपहर एडिशनल सीपी हरीश चंदर तीनों घटनाओं वाली जगह पर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा और एडीसीपी मनोज पांडेय से खुलासे के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूछा। घटना से संबंधित अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाने की बात कही। बताया कि जिस तरह आरोपी गलियों से होकर भागा है, उससे यह भी तय है कि वह क्षेत्र के रास्तों से भली भांति परिचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुई हैं लूट की ये घटनाएं

  • 25 मई: रतनलाल नगर में पर्यावरण पार्क के पास वृद्धा मीना बाजपेई के गले से लुटेरे ने चेन छीन ली। उनके पति पुलिस से रिटायर हुए थे।
  • 27 मई: किदवईनगर में स्कूटी सवार दो लुटेरों ने गेट खटखटाकर वृद्धा को बुलाया और चेन छीन ली। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी।
  • 27 मई: किदवईनगर मार्बल मार्केट के पास बाइक सवारों ने शादी समारोह से लौट रहे लाल कॉलोनी निवासी रक्षंदा फातिमा से पर्स छीना।
  • 29 जून: रतनलालनगर एचआईजी पुलिया के पास स्कूटी सवार लुटेरों ने महिला से मोबाइल लूटा।
  • 10 जुलाई: रतनलालनगर में हरमिलाप मिशन स्कूल के पास साइकिल सवार नवरत्न कुमार से बाइक सवार ने मोबाइल छीना।
  • 24 जुलाई: गुजैनी सब्जी मंडी में मेडिकल स्टोर कर्मी सुरजीत से बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल छीन लिया।
  • एक अगस्त: किदवईनगर चौराहे पर ऑटो का इंतजार कर रही टीपीनगर निवासी आंचल सिंह का मोबाइल छीना।
  • 26 अगस्त: यशोदानगर एन ब्लॉक में घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग से चेन लूट ली।
  • 28 अगस्त: बर्रा छह में घर के बाहर कुर्सी पर बैठी वृद्धा को टक्कर मारकर गिरा दिया, फिर उठाने के बहाने चेन लूट कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed