फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A ruckus on the patient's death,

परिजनों का आरोप डॉक्टर ने "मौत का इंजेक्शन" लगा ले ली जान, हंगामे में इंस्पेक्टर ने निकाली रिवाल्वर

Thu, 23 Nov 2017 08:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Nov 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
A ruckus on the patient's death,
पिस्टल निकाले चौकी इंचार्ज - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नौबस्ता में बुधवार को मरीज की मौत पर भड़के परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो वे पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। उस्मानपुर चौकी इंचार्ज को बचाव में रिवाल्वर निकालनी पड़ी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि अजय की प्लेटलेट्स कम हैं

A ruckus on the patient's death,
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
हनुमंत विहार निवासी अजय मिश्रा (35) प्राइवेट काम करते थे। परिवार में पत्नी प्रियंका, दो साल का बेटा बाबू और भाई कन्हैया है। मंगलवार को अजय को बुखार आने पर भाई कन्हैया ने उसे नौबस्ता गल्ला मंडी स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि अजय की प्लेटलेट्स कम हैं। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के कहने पर अजय को एक इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया

A ruckus on the patient's death,
परिजनों से बात करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
गलत इंजेक्शन लगने से उसकी तबियत बिगड़ने लगी और रात में करीब तीन बजे मौत हो गई, लेकिन जानकारी नहीं दी गई। कह दिया गया कि दूसरे अस्पताल ले जाओ। परिजन जब अजय को लेकर दूसरे नर्सिंग होम पहुंचे तो पता चला कि अजय की मौत तो पहले ही हो चुकी है। डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी मौत हुई है। बुधवार सुबह परिजनों ने शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। उस्मानपुर चौकी इंचार्ज ने परिजनों को समझाने की कोशिश की तो वे पुलिस कर्मियों से भिड़ गए।
विज्ञापन

बचाव में चौकी इंचार्ज को रिवाल्वर निकालनी पड़ी

A ruckus on the patient's death,
परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बचाव में चौकी इंचार्ज को रिवाल्वर निकालनी पड़ी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। एसओ ने चौकी इंचार्ज के रिवाल्वर निकालने की बात से इनकार किया है। एसओ ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed