{"_id":"5a8b993b4f1c1b2a788b6c51","slug":"a-principal-tried-to-rape-with-minor-girl-in-school-at-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक ने नाबालिग छात्रा को अपने कार्यालय में बुलाया, बंधक बनाया और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक ने नाबालिग छात्रा को अपने कार्यालय में बुलाया, बंधक बनाया और फिर...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 20 Feb 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
इसी स्कूल में किया था रेप का प्रयास
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रधानाध्यापक ने गुरु-शिष्य के पावन रिश्ते को कलंकित कर दिया। आरोपी ने नाबालिग छात्रा को अपने कार्यालय में बुलाया और फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बक्सपुर्वा गांव में स्थित सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास, पाक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी मो. इस्माइल शहर के मुखरी टोला मोहल्ले का रहने वाला है। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के बक्सपुर्वा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक हैं। सोमवार को विद्यालय के अन्य शिक्षक अवकाश पर थे।
विज्ञापन
उसने दोपहर को कक्षा आठ में पढ़ने वाली एक छात्रा को अपने कार्यालय में बुलाया और बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के चीखने पर अन्य छात्राएं आ गईं तो प्रधानाध्यापक ने उसे छोड़ दिया।

जांच करती पुलिस
सहमी छात्रा रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इस बीच प्रधानाध्यापक दफ्तर में ताला बंद कर भागने की फिराक में था कि छात्रा के परिजन और ग्रामीण वहां पहुंच गए। लोगों ने उसे दबोचा और कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले आई। सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में कई छात्राओं ने प्रधानाध्यापक की गलत हरकतों के बारे में बताया है। उसकी इन्हीं करतूतों के कारण कई छात्राओं ने स्कूल आना बंद कर दिया है।