फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   a phone call and suddenly Mathur had to left the city

एक फोन कॉल और अचानक शहर छोड़ पीएम के गढ़ गए ओम माथुर

Sun, 19 Nov 2017 01:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 19 Nov 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
a phone call and suddenly Mathur had to left the city
होटल के कमरे में मैथानी और सुरेश अवस्थी से बात करते माथुर - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर शनिवार को यहां पार्टी के महापौर प्रत्याशी और पार्षदों के चुनाव प्रचार के लिए यहां आए थे लेकिन कार्यक्रम में जाने से पहले ही अचानक उनके पास पीएमओ से फोन आया और वह बिना कार्यक्रम में भाग लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा क्षेत्र बनारस चले गए।
विज्ञापन




ओम माथुर का कई दिन पहले से ही कानपुर आने का कार्यक्रम तय था। एक प्रबुद्घ गोष्ठी सम्मेलन के माध्यम से वह पार्टी के चुनाव प्रचार को बल देने आए थे। जिस समय वह विजय विला होटल में कुछ देर रुककर कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच उनके पास सीधे हॉट लाइन से फोन आया। इस दौरान वहां पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी और प्रदेश सचिव सुरेश अवस्थी भी मौजूद थे। फोन रखते ही माथुर ने कहा कि उन्हें तत्काल बनारस पहुंचना है। इस बीच उन्होंने बनारस में चुनाव प्रचार में जुटे प्रदेश महासचिव सलिल विश्नोई से भी बात की।
विज्ञापन




विश्नोई ने बताया कि वह तो बनारस से वापस आ रहे हैं तो माथुर ने उन्हें फिर से बनारस की तरफ गाड़ी मोड़ने को कहा। इधर मैथानी और सुरेश अवस्थी ओम माथुर के लिए किराए पर हेलीकाप्टर का इंतजाम करने में जुट गए। काफी कोशिश के बाद जब किसी हेलीकाप्टर का इंतजाम नहीं हो पाया तो माथुर कार से ही बनारस रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ देर के बाद फिर से सलिल विश्नोई का फोन आया। उन्होंने माथुर से कहा कि वह फतेहपुर तक आ गए हैं, जो भी निर्देश हों बता दीजिए। बहुत जरूरी हुआ तो वापस चले चलेंगे। इस पर माथुर ने सलिल को एक दिन रुककर आने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed