{"_id":"5a1806be4f1c1b6a678bdaa0","slug":"a-newborn-baby-dead-dody-found-near-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी दोपहरी मंदिर के पास मिला नवजात का शव, बदन पर थे कई घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी दोपहरी मंदिर के पास मिला नवजात का शव, बदन पर थे कई घाव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
शव को देखने के लिए लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिलें में ममता और मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। भरी दोपहरी पालीथीन में लिपटा नवजात का शव मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई।
शहर कोतवाली के मोहल्ला नारेंद्र नगर स्थित एक मंदिर के निकट दिनदहाड़े नवजात का शव पॉलीथीन में लिपटा मिला। नवजात के बदन पर कई घाव थे। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे किसी चीज से गोदकर मारा गया है। मोहल्लेवासियों ने शव पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। सदर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नारेंद्रनगर मोहल्ला स्थित संतोषी माता मंदिर के निकट शुक्रवार दोपहर नवजात का शव पड़ा मिला। दोपहर का समय होने से धूप में टहल रहे मोहल्लेवासियों ने शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। मोहल्लेवासी एकत्र हो गए। मोहल्ले में रहने वाले शुभम ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सदर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को उठवाया। देखा तो नवजात की पीठ पर कई घाव थे। इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि किसी ने पाप छुपाने के लिए यह कृत्य किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पंचनामे के लिए पुलिस को नहीं मिले पांच लोग
नवजात के शव का पंचनामा भरने के लिए पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे-तैसे मोहल्ले के चार लोगों को पुलिस पंचनामा के लिए तैयार कर पाई। पांचवा पुलिस को काफी मशक्कत के बाद ढूढे़ मिला। तब जाकर शव का पंचनामा भरा जा सका।