फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A new vending zone will be built near the tehsil in Akbarpur, approval received.

Kanpur News: अकबरपुर में तहसील के पास बनेगा नया वेंडिंग जोन, मिली मंजूरी

Sun, 04 Oct 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A new vending zone will be built near the tehsil in Akbarpur, approval received.
कानपुर देहात। अकबरपुर में माती मार्ग पर तहसील के पास नया वेंडिंग जोन बनेगा। इसके लिए शासन की मंजूरी मिल गई है। इसपर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। बजट आवंटन और ठेकेदार चयन के बाद काम शुरू होगा। सड़क से ठेलिया व रेहड़ी दुकानें हटने से माती मार्ग पर जाम का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर जिला मुख्यालय का नगर है। फिलहाल नगर में केवल परी चौक के पास वेंडिंग जोन है। तीन स्थानों पर और वेंडिंग जोन बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है। सबसे अधिक समस्या नमस्ते व डमरू चौराहा की है। यहां सड़क पर ठेलिया व रेहड़ी-पटरी दुकानें लगने से यातायात रेंगता है। कई बार जाम लगने से एंबुलेंस भी फंस जाती हैं।
विज्ञापन

इसी के दृष्टिगत वैश्विक नगरोदय योजना में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के लिए माती मार्ग पर तहसील के पास, शुक्ल तालाब के पास और नबीपुर में रठगांव मार्ग किनारे रिक्त जमीन पर वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की ओर से इसमें से तहसील के पास वेंडिंग जोन बनाने की मंजूरी दी गई है। करीब 50 लाख की लागत से वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा। छायादार शेड, चबूतरे आदि बनने से यहां दुकानदारों को सुविधा होगी। वहीं खरीदारों के लिए सहूलियत हो जाएगी। बारिश में अभी यहां दुकानें लगाने वाले रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को परेशान होना पड़ता है। रेडीमेड दुकानदार भीगकर कपड़े खराब होने को लेकर परेशान रहते हैं। इन दुकानदारों की समस्या का वेंडिंग जोन स्थायी समाधान लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
बयान...
अकबरपुर में माती मार्ग पर तहसील के करीब वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव शासन में मंजूर हो गया है। वेंडिंग जोन बनाए जाने से रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को सुरक्षित स्थान मिलेगा। इससे ठेलिया दुकानदार व रेहड़ी-पटरी कारोबारी सड़क से हट जाएंगे तो यातायात भी सुगम होगा। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed