{"_id":"68aec77b249811d53706a80d","slug":"a-monkey-ran-away-with-80-thousand-from-the-bike-trunk-in-auraiya-2025-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के इस जिले में अचानक पेड़ से बरसने लगे नोट... बटोरने के लिए दौड़े पड़े लोग; रोहिताश के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के इस जिले में अचानक पेड़ से बरसने लगे नोट... बटोरने के लिए दौड़े पड़े लोग; रोहिताश के उड़े होश
Wed, 27 Aug 2025 02:58 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, औरेया
अमर उजाला नेटवर्क, औरेया
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:58 PM IST
सार
औरैया की तहसील में अचानक पेड़ से नोट बरसने लगे। नोट बटरोने के लिए लोग दौड़ पड़े। दरअसल, एक बंदर बाइक की डिग्गी से 80 हजार लेकर भाग गया। बैग छुड़ाने की कोशिश की तो बंदर ने नोट फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पेड़ से बरसने लगे नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया की तहसील में बंदरों का उत्पात लोगों ने लिए मुसीबत बन गया है। मंगलवार को यहां जमीन की रजिस्ट्री कराने आए एक ग्रामीण का 80 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ गया।
जब लोगों ने बैग छुड़ाने की कोशिश की तो बंदर ने नोट फेंकना शुरू कर दिया। इससे कई लोग नोट बीनने में जुट गए। 52,600 रुपये ही बच पाए। गांव डोंडापुर निवासी रोहिताश चंद्र दोपहर एक बजे जमीन की रजिस्ट्री के लिए तहसील पहुंचे थे।
उन्होंने अपनी बाइक की डिक्की के अंदर बैग में 80 हजार रुपये रखे थे। रोहिताश वकील के बस्ते पर कागजी कार्रवाई के लिए चले गए। इसी दौरान एक बंदर ने बाइक की डिक्की खोलकर रुपयों का बैग निकाल लिया। इसके बाद बैग से काफी नोट निकालकर मुंह व हाथ में दबा लिए और बैग लेकर पेड़ पर चढ़ गया।
विज्ञापन
तहसील में मौजूद लोगों ने बंदर को नोट लेकर भागते देखा तो बंदर का पीछा किया। इस पर बंदर ने कुछ नोट पेड़ों और छत पर फेंक दिए। वहां मौजूद कई लोगों ने इन नोटों को बीनना शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंचा रोहिताश यह नजारा देख परेशान हो गया। उसने लोगों की मदद से बंदर से 52, 600 रुपये छीन लिए, लेकिन शेष रुपये वहां मौजूद अन्य लोगों ने उठा लिए। इनमें कुछ नोट बंदर ने फाड़ दिए। यह घटना दिनभर तहसील व कस्बे में चर्चा का विषय बनी रही।