फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A middle aged man died after falling from the roof, had reached his in laws house to attend the baby shower

Mahoba: अधेड़ की छत से गिरकर मौत, गोदभराई में शामिल होने पहुंचा था ससुराल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 13 Apr 2023 05:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Apr 2023 05:34 PM IST
सार

Mahoba News: अजनर थाना क्षेत्र में ससुराल गए अधेड़ की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक साले के नाती की गोदभराई रस्म में शामिल होने ससुराल गया था। घटना से गोदभराई रस्म का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।

विज्ञापन
A middle aged man died after falling from the roof, had reached his in laws house to attend the baby shower
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महोबा जिले में अजनर थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में साले के नाती की गोदभराई रस्म में शामिल होने ससुराल गए अधेड़ की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना से खुशियां मातम में बदल गईं और गोदभराई रस्म को स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। थाना महोबकंठ के बसरिया गांव निवासी ऊदल (50) की ससुराल टिकरिया गांव में है। ऊदल के साले शंकर के नाती की 13 अप्रैल को शादी पक्की होनी
विज्ञापन

थी।
इसके लिए परिजनों व रिश्तेदारों को गोदभराई करने हैवतपुरा गांव जाना था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऊदल बुधवार को ही ससुराल पहुंच गया। रात को खाना खाने के बाद वह छत पर सो गया। देर रात लघुशंका के लिए उठा और पैर फिसलने से छत से नीचे जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का करता था काम
इसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले गए। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed