Mahoba: अधेड़ की छत से गिरकर मौत, गोदभराई में शामिल होने पहुंचा था ससुराल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mahoba News: अजनर थाना क्षेत्र में ससुराल गए अधेड़ की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक साले के नाती की गोदभराई रस्म में शामिल होने ससुराल गया था। घटना से गोदभराई रस्म का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
विस्तार
महोबा जिले में अजनर थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में साले के नाती की गोदभराई रस्म में शामिल होने ससुराल गए अधेड़ की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना से खुशियां मातम में बदल गईं और गोदभराई रस्म को स्थगित कर दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। थाना महोबकंठ के बसरिया गांव निवासी ऊदल (50) की ससुराल टिकरिया गांव में है। ऊदल के साले शंकर के नाती की 13 अप्रैल को शादी पक्की होनी
थी।
इसके लिए परिजनों व रिश्तेदारों को गोदभराई करने हैवतपुरा गांव जाना था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऊदल बुधवार को ही ससुराल पहुंच गया। रात को खाना खाने के बाद वह छत पर सो गया। देर रात लघुशंका के लिए उठा और पैर फिसलने से छत से नीचे जा गिरा।
दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का करता था काम
इसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले गए। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।