फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A message of environmental conservation was conveyed by planting saplings during Pitru Paksha.

Kanpur News: पितृ पक्ष पौधे रोप पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Tue, 06 Oct 2026 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
A message of environmental conservation was conveyed by planting saplings during Pitru Paksha.
कानपुर। पितृ-पक्ष के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण प्रति जागरूकता को लेकर कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय परिसर में स्थित ‘श्री कृष्ण गोपाल औषधि वाटिका’ में 31 औषधीय वृक्षों के पौधों का रोपण किया गया। इनमें , जिनमें लाजवंती, पुनर्नवा, श्वेत अपराजिता, पान, छोटी इलाइची, सेहुड़, हड़जोड़, जंगली लहसुन, बरसेड़ा, कालमेघ, आरगेनो तुलसी, पेंसिल स्टिक, गरम मसाला, ब्राम्ही आदि के पौधे रहे।
विज्ञापन


इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर के साथ मुख्य अतिथि अजय कपूर तथा उद्यमियों ने पौधारोपण में सहभागिता की। चेयरमैन कपूर ने कहा कि पितृ-पक्ष केवल अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व ही नहीं, बल्कि उनके बताए संस्कारों और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को आगे बढ़ाने का भी अवसर है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को सदैव जीवनदायी और पूज्यनीय माना गया है। पितृ-पक्ष जैसे पवित्र अवसर पर औषधीय वृक्षों का रोपण करना पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में दिनेश कुशवाहा, अरूण जैन, पम्मी खन्ना, हरेंदर सिंह, अशोक जुनेजा, गुरविंदर सिंह, नरेश पंजाबी, शैलेंद्र सचान, अशोक गांधी, अनूप कुशवाहा, ओ.पी. सिंह, नरेश विरमानी, यशपाल सचान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed