फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A massive fire broke out in the house, an elderly couple got burnt, four vehicles were also reduced to ashes

Kanpur: मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपती झुलसे...चार गाड़ियां भी राख, धमकी भरा लेटर भी मिला, लिखी ये बात

Tue, 16 Apr 2024 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Apr 2024 10:44 AM IST
सार

Kanpur News: बर्रा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थतियों में एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में बुजुर्ग दंपती बुरी तरह झुलस गए। साथ ही, चार दुपहिया वाहन भी जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
A massive fire broke out in the house, an elderly couple got burnt, four vehicles were also reduced to ashes
संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र के जनता नगर, केडीए मार्केट में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में मकान में रह रहे बुजुर्ग दंपती बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद एम्बुलेंस से बुजुर्ग दंपती को उर्सला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

वहीं, कमरे के बाहर खड़ी चार बाइकें भी जलकर राख हो गईं। पुलिस की घटना की जांच में जुट गई है।  जानकारी के अनुसार, बर्रा-तीन केडीए मार्केट के एक मकान में बुजुर्ग दंपती रमेश और राजेश्वरी किराये पर रहते हैं। मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उनके कमरे में आग लग गई। इसमें बुजुर्ग दंपती बुरी तरह झुलस गए।

विज्ञापन

चीख-पुकारन सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आग को देख पड़ोसियों ने समर्सिबल की सहायता से आग को बुझाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग दंपती को उर्सला अस्पताल भेजा, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग से कमरे के बाहर खड़ी चार बाइकें और स्कूटी भी जल गई।

घर में भर गया था धुंआ, लाखों का नुकसान
ये बाइकें और स्कूटी इसी मार्केट में रहने वाले लोगों की है। आग से पूरे घर में धुंआ भर गया। लोगों ने बताया कि आग से बुजुर्ग दंपती की गृहस्थी और बाइक स्कूटी जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। आरोप है कि बुजुर्ग दंपती के सामने किराये पर रहने वाली अन्नू मिश्रा ने बताया कि मेरे पति राहुल मिश्रा से काफी समय से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन

पुलिस बोली- तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई
आज हमको जिंदा जलाने का प्रयास किया है। वहीं, आग बुझने के बाद एक लेटर मिला है, जिसमें हमको जिंदा जलाने की धमकी दी गई है। मेरा पति एक अपराधी है, जो मोबाइल लूट में जेल भी जा चुका है। हमको मारने की धमकी दिया करता है। पुलिस ने कहा है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed