{"_id":"cdfde25a94df3267258e46433c758eed","slug":"a-job-fair-at-the-university-of-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर विश्वविद्यालय में जॉब फेयर एक से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर विश्वविद्यालय में जॉब फेयर एक से
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
कानपुर विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल, मर्चेंट चेंबर ऑफ उत्तर प्रदेश, आईआईए, पीआईए और लघु उद्योग भारती संयुक्त रूप से एक से तीन मार्च तक विश्वविद्यालय में जॉब फेयर लगाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए स्नातक से लेकर बीटेक और एमटेक पास युवा 23 फरवरी तक विश्वविद्यालय या मर्चेंट चेंबर में निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदकों को बायोडाटा, आईडी, चार पासपोर्ट फोटो, शैक्षिक दस्तावेजों के प्रमाण पत्र अपने साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
जॉब फेयर में कानपुर, लखनऊ, नोएडा, दिल्ली की तीन दर्जन कंपनियां 500 से अधिक नौकरियां देंगी। मर्चेंट चेंबर में बुधवार को पत्रकार वार्ता में प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. सुधांशु राय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एंजेल ब्रोकिंग, आईसीआईसीआई बैंक, यूरेका फोर्ब्स, रिलांयस कैपिटल, शिवशक्ति बायोटेक, पीएनबी मेट लाइफ, वरुणा पंप, ट्रैवल हॉलीडे, काटन वुड हॉस्पिटैलिटी ने जॉब फेयर के लिए सहमति दे दी है।
चेंबर के अध्यक्ष आईएम रोहतगी ने बताया कि 25 और 26 फरवरी को अभ्यर्थियों को प्री प्लेसमेंट ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान आईआईए के नवीन खन्ना, मनमोहन राजपाल, लाडली प्रसाद, एके सिन्हा आदि मौजूद रहे।
इंप्लायमेंट एक्सचेंज में जॉब फेयर 18 को
कानपुर। इंप्लायमेंट एक्सचेंज में 18 फरवरी को जॉब फेयर लगेगा। इसमें सेल्स की 110 नौकरियां ऑफर की जाएंगी। 17 फरवरी तक बायोडाटा जमा कर सकते हैं। वहीं गुरुवार को होने वाला ब्रिटिश टेलीकॉम एसोसिएट का इंटरव्यू स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
उपनिदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि लियान ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड सेल्स असिस्टेंट, सीएसए, स्टोर मैनेजर के 60 पदों पर केवल पुरुष आवेदकों का चयन करेगी। 18-28 आयु वर्ग के आवेदक (ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और एमबीए) आवेदन कर सकते हैं।
इसी दिन श्री राम ग्रुप सेल्स आफीसर, टेलीकॉलर के लिए 50 आवेदकों का चयन करेगी। इसके लिए 22-45 आयु वर्ग वाले आवेदक (ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट) आवेदन कर सकते हैं। नौकरी का कार्यक्षेत्र कानपुर नगर, देहात होगा।
टीसीएस ने 297 आवेदकों को किया शार्टलिस्ट
कानपुर। इंप्लायमेंट एक्सचेंज की ओर से डा. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर में ऑन लाइन टेस्ट लेने के बाद टीसीएस ने 297 आवेदकों को शार्ट लिस्ट किया है। 450 अभ्यर्थी ऑन लाइन टेस्ट में शामिल हुए थे।
अब अभ्यर्थियों के जल्द ही इंटरव्यू लिए जाएंगे। उपनिदेशक सेवायोजन ने बताया कि टीसीसी में नौकरी के लिए अभ्यर्थियों ने वेबसाइट nextstep.tcs.com पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था।
इसके बाद 8-9 फरवरी को आनलाइन टेस्ट कराया गया था। बीसीए, बीएससी 2014, 2015 पास और 2016 में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए थे। कंपनी के ऑन लाइन टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों के जल्द ही इंटरव्यू लिए जाएंगे। टीसीएस ने ट्रेनी के लिए ऑन लाइन टेस्ट लिया था।