फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A girl was caught after entering her house, she bit her hand and cheek when she protested, accused in custody

Kanpur: घर में घुसकर युवती को दबोचा, विरोध पर हाथ और गाल में काटा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Thu, 09 Nov 2023 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Nov 2023 02:19 PM IST
सार

Kanpur News: युवती ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक आए दिन उसका पीछा करते हुए छेड़खानी करता है। उसकी दिसंबर में शादी तय है। आरोप है कि बुधवार सुबह वह घर पर अकेली थी। तभी छत की दीवार फांदकर युवक घर में घुसा और उसे दबोचकर जोर जबरदस्ती करने लगा।

विज्ञापन
A girl was caught after entering her house, she bit her hand and cheek when she protested, accused in custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रहने वाला एक शादीशुदा युवक दीवार फांदकर युवती के घर में घुस गया और उसे बदनीयती से दबोच लिया। विरोध करने पर दांत से उसके गाल और हाथ पर काट लिया। इसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

युवती ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक आए दिन उसका पीछा करते हुए छेड़खानी करता है। उसकी दिसंबर में शादी तय है। आरोप है कि बुधवार सुबह वह घर पर अकेली थी। तभी छत की दीवार फांदकर युवक घर में घुसा और उसे दबोचकर जोर जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर धमकी देते हुए भाग निकला। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

पहले भी घर में चुका है हरकत, पुलिस ने किया था शांतिभंग में चालान
युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले भी युवक उसके घर में घुस आया था, तब उसे कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया था। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करती तो दोबारा ऐसी हरकत न करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed