फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A girl slapped the inspector when he stopped her from making the reel, dispute over stopping the numberless sc

Kanpur: रील बनाने से रोका तो युवती ने दरोगा को जड़े थप्पड़, बगैर नंबर की स्कूटी रोकने पर हुआ था विवाद, तलाश जारी

Tue, 06 Feb 2024 02:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Feb 2024 02:11 PM IST
सार

Kanpur News: गंगा बैराज पर दरोगा को थप्पड़ मारने वाली महिला की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। आईआईटी और क्राइम ब्रांच के जरिये फेस आईडेंटीफिकेशन एप, गूगल फेस इमेज समेत सोशल मीडिया के माध्यम से महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
A girl slapped the inspector when he stopped her from making the reel, dispute over stopping the numberless sc
युवती ने दरोगा को जड़े थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गंगा बैराज पर सड़क के बीच स्कूटी खड़ी कर बच्चे के साथ रील बना रही युवती को दरोगा ने टोका तो उनसे भिड़ गई। गालीगलौज करते हुए थप्पड़ जड़ दिए। भीड़ जुटने पर युवती बिना नंबर की स्कूटी पर बैठी और बच्चे को लेकर वहां से चली गई। कोहना थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उस तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन

गंगा बैराज पर रविवार को घूमने आने वालों की भीड़ रहती है। शाम को बैराज पर एक्सीडेंट होने पर कोहना थाने की गंगा बैराज चौकी प्रभारी पवन सिंह दलबल के साथ वहां पहुंचे। सड़क पर खड़े वाहनों और लोगों को किनारे करना शुरू किया। इस दौरान एक महिला युवती स्कूटी खड़ी कर बच्ची व बच्चे के साथ रील बनाने लगी। चौकी प्रभारी ने उसे समझाकर स्कूटी को सड़क से हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके बाद आगे निकल गए। जब लौटे तो युवती वहीं खड़ी होकर रील बनाते नजर आई। चौकी प्रभारी ने महिला से सख्त लहजे में बिना नंबर स्कूटी हटाने व गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा। इस पर वह भड़क गई और चौकी प्रभारी को थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि चेकिंग के दौरान बिना नंबर स्कूटी रोकने के दौरान युवती गिर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने कहा- थाने चल तुझे बताती हूं
इससे बच्चे व युवती को चोट आई थी। इससे नाराज युवती ने दरोगा के साथ मारपीट की। युवती ने यह भी कहा कि थाने चल तुझे बताती हूं। मेरे बच्चे को गिरा दिया...। इससे दरोगा दहशत में आ गया। दरोगा के साथ मौजूद पुलिस कर्मी भी पीछे हट गए। दूसरी ओर, वहां मौजूद लोगों ने दरोगा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

धमकाते हुए गई युवती
एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर युवती की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दरोगा तहरीर देंगे सरकारी काम में बाधा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

युवती की तलाश में आईआईटी और क्राइम ब्रांच भी जुटी
गंगा बैराज पर दरोगा को थप्पड़ मारने वाली महिला की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। आईआईटी और क्राइम ब्रांच के जरिये फेस आईडेंटीफिकेशन एप, गूगल फेस इमेज समेत सोशल मीडिया के माध्यम से महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों से फुटेज हासिल किए जा रहे हैं।

कोहना थाने में दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट
दरोगा पवन सिंह ने स्कूटी सवार महिला के खिलाफ कोहना थाने में सरकारी काम में बाधा, सरकारी कर्मचारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि महिला की तलाश दो टीमें लगाई गई हैं। गंगा बैराज से लेकर नगर निगम के कंट्रोलरूम से सीसीटीवी फुटेज से उसकी तलाश और शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होते ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed