खंडहर में ले जाकर तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म
रविवार काे गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव के कुछ दबंगाें ने दोस्ताें के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी को अगवा कर लिया। दबंग उसे गांव के ही ध्वस्त पडे़ एक मकान में ले गए। वहां तमंचे के बल पर किशाेरी के साथ दुष्कर्म किया।
इस घटना से पूरे गांव में हंगाम मच गया। किशाेरी खुद काे किसी तरह दबंगाे के चंगुल से छुड़वाकर अपने घर पहुंची। बदहवास हालत में किशाेरी काे देखकर परिजन सकते में अा गए।
खंडरनुमा घर में खींच ले गया था
किशाेरी के पूरी घटना बताने के बाद परिजनाें ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 14 वर्षीय नातिन को गांव का ही युवक अपने दोस्त के साथ एक खंडरनुमा घर में खींच ले गया था। किशाेरी काे बंधक बनाने के बाद तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसके दोस्त ने उसका सहयोग किया। घटना के दौरान किशोरी ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीट दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने गांव पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की है।