फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   a five-year-old child was fraudulently circumcised and converted in kanpur

पांच साल के बच्चे का धर्मांतरण: मासूम का छल पूर्वक अंग भंग किया, रिश्तेदारों से भी पूछताछ, आरोपी युवक गिरफ्तार

Sat, 22 Oct 2022 10:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Oct 2022 10:28 PM IST
सार

कोतवाली गंगाघाट में पांच वर्षीय बच्चे के जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। युवक ने मासूम का धोखे से अंग भंग कर खतना करवा दिया। पुलिस ने विहिप के जिला मंत्री की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
a five-year-old child was fraudulently circumcised and converted in kanpur
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट के मोहल्ला चंपापुरवा में रहने वाले एक हिंदू बच्चें का छलपूर्वक अंग भंग करते हुए उसका खतना कर धर्मांतरण कर दिया गया। इसकी जानकारी विहिप के जिला मंत्री को मिली। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले से जुड़े हर पहले और बच्चें के नाते रिश्तेदारों से भी पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी गंगाघाट अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि मोहल्ला चंपापुरवा में रहने वाले पांच वर्षीय बच्चे को मोहल्ले के रहने वाले असलम पुत्र मोहिद्दीन शुक्रवार को को छल कपट से अपने साथ एक स्थान पर ले गया।

विज्ञापन
Trending Videos

वहां उसने बच्चें का धर्मांतरण करते हुए उसका खतना कर दिया। बच्चा जब घर पहुंचा, तो पर्सनल पार्ट में टेपनुमा पट्टी बंधी पाई गई। बच्चा दर्द से कराहा रहा था, जिसकी जानकारी किसी माध्यम से जिला मंत्री विहिप मनोज सेंगर को हुई। उन्होंने असलम के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि बच्चे का पिता मानसिक विक्षिप्त है। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

बच्चा अपने दादा और दादी के यहां रह रहा है और मोहल्ले के ही एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा है। तहरीर के आधार पर उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के अंतर्गत आईपीसी की धारा 417, 326 सहित अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की कर चंपापुरवा रोड से आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि मामले में उसकी दादी भी शामिल है, जो जबरन उसे मदरसा पढ़ने को भेजती थी। उसकी खतना करवाने में भी संलिप्ता पाए जाने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed