फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A fire broke out in the restaurant in Kanpur, the fire brigade could barely control it, no casualties

Kanpur: भोजनालय में लगी आग, तेज लपटों से मची भगदड़, फायर ब्रिगेड ने बामुश्किल पाया काबू, कोई हताहत नहीं

Sat, 29 Apr 2023 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Apr 2023 01:56 PM IST
सार

Kanpur News: बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में संचालित एक भोजनालय में भीषण आग लग गई।  सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
A fire broke out in the restaurant in Kanpur, the fire brigade could barely control it, no casualties
भोजनालय में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भोजनालय में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, कैनाल रोड तिराहा ट्रांसपोर्ट नगर में कृष्णा बंगाली (भोजनालय) में आग लगी थी।

विज्ञापन

सुबह 3:37 बजे हादसा हुआ, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते तेज लपटों के साथ आग फैलने लगी। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने एफएसएसओ मीरपुर और एफएसएसओ  किदवई नगर के नेतृत्व में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

वहीं, छत के ऊपर सो रहे शिवसुंदर मिश्रा (50) पुत्र उमाशंकर मिश्रा को सुरक्षित बचा लिया गया। आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, आग भोजनालय के फर्नीचर, खाने के सामान आदि तक ही सीमित रही। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed