{"_id":"59f6d2dd4f1c1ba7678b86be","slug":"a-fierce-fire-in-a-tanker-carrying-fuel-for-airplanes","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई जहाज का ईंधन ले जा रहे टैंकर में लगी भीषण आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई जहाज का ईंधन ले जा रहे टैंकर में लगी भीषण आग
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
आग से जला ईधन से भरा टैंकर
- फोटो : अमर उजाला
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बांदा रोड पर कबरई कस्बे के पास महोबा में एयर फ्यूल (हवाई जहाज का ईधन) लेकर जा रहे टैंकर के टायर फटने से आग लग गई। चालक और क्लीनर ने टैंकर से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान हाइवे में सड़क के दोनों ओर जाम लगा रहा। आग बुझने के बाद यातायात बहाल हो सका।
मध्य प्रदेश के बीना से 24 हजार लीटर एयर फ्यूल लेकर टैंकर बनारस एयरपोर्ट जा रहा था। तभी हाइवे में बांदा रोड पर कबरई के पास शनिवार रात 9.30 बजे टैंकर का एक टायर अचानक फट गया। जिससे टैंकर में आग लग गई। वाहन में आग लगने से चालक जगदीश यादव व क्नीनर घबरा गए और टैंकर से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाई गई। पुलिस व फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की घटना में टैंकर के टायर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और लगभग 200 लीटर ईधन भी निकल गया। आग लगने के दौरान सड़क के दोनोें ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। टैंकर मे लगी आग के कारण नेशनल हाईवे तीन घंटे तक जाम रहा। सूचना पर महोबा सीओ जीतेन्द्र दुबे सहित कबरई थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। साथ ही कोई और बड़ी दुर्घटना न हो इसके लिऐ कबरई पुलिस पूरी तरह हाईवे व टैंकर के आसपास नजर बनाऐ है।