{"_id":"38-193269","slug":"Kanpur-193269-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलबाग में मल्टीलेवल पार्किंग के खिलाफ याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलबाग में मल्टीलेवल पार्किंग के खिलाफ याचिका
Kanpur
Updated Wed, 13 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। फूलबाग में बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग के खिलाफ मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर दी है। इसमें कहा गया है कि यह खेल का मैदान है और इसका ऐतिहासिक महत्व है। यहां वाहन खड़े करने से प्रदूषण फैलेगा। कानपुर पहले ही प्रदूषण के मामले में अव्वल है। इस योजना से शहर की सूरत और बिगड़ेगी। यह केडीए की महायोजना के भी विरुद्ध है। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए केडीए को नोटिस जारी की है। केडीए इस मुद्दे पर जवाब दाखिल करने की तैयारी कर रहा है।
कानपुर विकास प्राधिकरण ने फूलबाग, मॉल रोड, बिरहाना रोड आदि क्षेत्रों में वाहन खड़े करने की समस्या को देखते हुए लगभग सौ करोड़ की राशि से फूलबाग में भूमिगत पार्किंग बनाने का प्रस्ताव बनाया था। केडीए बोर्ड से प्रस्ताव पास होने के बाद नगर निगम ने भी इसके लिए एनओसी दे दी थी। इसके लेआउट में भूतल पर किसी प्रकार का निर्माण करने के बजाए शानदार पार्क डेवलप करने की बात कही गई है। पार्क में जॉगिंग ट्रैक के अलावा लैंडस्केपिंग भी बनाई जानी है। छह सौ के करीब भूमिगत दुकानें भी बनेंगी। तैयारियां जोरों पर चल ही रही थीं कि इसी बीच सोमवार को केडीए उपाध्यक्ष को हाईकोर्ट का एक नोटिस मिला। इससे पता चला कि संदीप पांडेय ने इस मल्टीलेवल पार्किंग योजना के संबंध में हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। याचिका के तमाम बिंदुओं में इस योजना से होने वाले नुकसान की बात कही गई है।
केडीए की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल इस योजना पर लगते ग्रहण लगने की आशंका देख मंगलवार को ही नगर नियोजक और ज्वाइंट सेकेट्री समेत अन्य अफसरों की एक टीम मंगलवार को इलाहाबाद रवाना हो गई। याचिका को लेकर कानूनी सलाहकारों से रायशुमारी की जा रही है। हाईकोर्ट में अगले सप्ताह इसका जवाब दाखिल करने की तैयारी है।
विज्ञापन
-
फूलबाग में मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। कोर्ट में इसका जवाब दाखिल किया जाएगा।
-जयश्री भोज, उपाध्यक्ष केडीए