{"_id":"38-190872","slug":"Kanpur-190872-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइस्ट चर्च कॉलेज के 55 फीसदी स्टूडेंट्स फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइस्ट चर्च कॉलेज के 55 फीसदी स्टूडेंट्स फेल
Kanpur
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज में बीएससी फर्स्ट ईयर के 55 फीसदी स्टूडेंट्स फेल हो गए हैं। जो स्टूडेंट्स पास हुए हैं, उनका उत्तीर्ण फीसदी बेहद खराब है। कुछ स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें 50 फीसदी से कम मार्क्स मिले हैं। इसको लेकर स्टूडेंट्स ने नाराजगी जताई है। इन सभी ने कहा है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है। कॉपियां ठीक से नहीं जांची जाती हैं।
क्राइस्ट डिग्री कॉलेज में बीएससी मैथ और बीएससी जूलोजी की 360 सीटें हैं। इन पर इंटरमीडिएट के टॉपर्स को एडमिशन दिए जाते हैं। ज्यादातर स्टूडेंट्स पब्लिक स्कूलों से आते हैं, फिर भी रिजल्ट बेहद खराब आया है। इस कॉलेज के 45 फीसदी स्टूडेंट्स ही पास हो सके हैं। यानी 360 में से 198 स्टूडेंट्स फेल हो गए हैं। यूपी किराना स्कूल से इंटरमीडिएट में 90 फीसदी मार्क्स पाने वाली आकांक्षा वर्मा बीएससी में फेल हो गई है। इसको लेकर आकांक्षा और उनका पूरा परिवार परेशान है। परिवार का आरोप है कि कापियों को ठीक से नहीं जांचा गया है, अब आरटीआई से कॉपी निकलवा रहे हैं। इसी तरह बीएससी की कृतिका सिंह डीपीएस की छात्रा रहीं और 80 फीसदी मार्क्स के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। उन्हें बीएससी में 48 फीसदी मार्क्स मिले हैं। कृतिका के मुताबिक इस मार्क्स के सहारे उच्च शिक्षा की पढ़ाई नहीं की जा सकती है। किसी सरकारी, गैर सरकारी कंपनी में नौकरी का आवेदन भी नहीं किया जा सकता है। अभिभावक वीके सिंह का आरोप है कि क्राइस्ट चर्च कॉलेज का रिजल्ट खराब आ रहा है।
कोट
यह मामला संज्ञान में नहीं है। सोमवार को क्राइस्ट चर्च का रिजल्ट दिखवाया जाएगा। जहां भी गड़बड़ी हुई होगी, उसमें सुधार कराया जाएगा। मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
सय्यद वकार हुसैन, रजिस्ट्रार सीएसजेएमयू
क्राइस्ट चर्च कॉलेज में अच्छी पढ़ाई होती है। इतना खराब रिजल्ट नहीं आना चाहिए। ऐसा हुआ है तो कॉपियां ठीक से नहीं जांची गई हैं। सोमवार को इस मामले का संज्ञान लिया जाएगा। पूरे मामले को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन से बातचीत की जाएगी। गड़बड़ी को सुधरवाने की कोशिश होगी।
डॉ. एचए मेहरोत्रा, कार्यवाहक प्रिंसिपल क्राइस्ट चर्च कॉलेज
यूनिवर्सिटी के 20 फीसदी स्टूडेंट्स फेल
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी का बीएससी फर्स्ट ईयर का ओवरआल रिजल्ट भी खराब है। अब तक जो रिजल्ट आया है, उसके मुताबिक 20 फीसदी स्टूडेंट्स फेल हैं। बीएससी फर्स्ट ईयर के 1.50 लाख स्टूडेंट्स ने पेपर दिए थे। इसमें से 80 फीसदी ही पास हो सके हैं।