फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   टेस्ट का तड़का, अंग-अंग फड़का

टेस्ट का तड़का, अंग-अंग फड़का

Mon, 28 Oct 2013 05:40 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Mon, 28 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। कभी तीखी मिर्च का तड़का तो कभी अचारी लौकी का स्वाद ...। ये किसी रेस्टोरेंट का सीन नहीं बल्कि ‘अमर उजाला’ और ‘मदर डेरी’ की ओर से आयोजित सुपर कुक प्रतियोगिता का है। जहां पर एक साथ एक मंच पर ये स्वाद चखने को मिले। प्रतियोगिता में नीलम गोयल विजेता बनीं। इसके बाद रूपांतरण की सदस्याओं ने डांडिया नाइट में जमकर धमाल किया।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने अपने रूपांतरण क्लब के सदस्यों के लिए मदर डेरी सुपर कुक प्रतियोगिता गैंजेज क्लब में आयोजित की। कार्यक्रम की शुरूआत ‘अमर उजाला’ के क्लस्टर हेड भूपेंद्र दूबे, मदर डेरी कानपुर हेड सौरव सेंगर, धारा रिफांइड ऑयल के ए प्रकाश, अरुण श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित करके की। प्रतिभागियों को दो तरह की रेसिपी, जिसमें से एक दूध से बनी हो और दूसरी सब्जियों से बनानी थी। सैकड़ों प्रतिभागियों ने रेसिपी लिखकर ‘अमर उजाला’ कार्यालय में भेजी। इन सैकड़ों रेसिपी से 10 फाइनलिस्ट चुने गए। फाइनल में अनुराधा श्रीवास्तव, शालिनी माथुर, सुनीता श्रीवास्तव, अंजुरी जैन, मीनाक्षी श्रीवास्तव, ऊषा जैन, आयुषि जायसवाल, नीलम गोयल, ज्योति सचान और रेखा वर्मा का चयन हुआ। इसमें से रेखा वर्मा किसी वजह से कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाई। अन्य सभी प्रतिभागियों को मीठी और नमकीन रेसिपी बनाने के लिए 30-30 मिनट का समय दिया गया। रेसिपी को भाग्यराज के शेफ भोगेंदर सिंह ने परखा। फिर विजेताओं के नाम घोषित किए गए। इसके बाद डांडिया नाइट हुई, सदस्याओं ने राधा तेरी चुनरी..., ताकते रहते तुझको सांझ सवेरे..., पार्टी यूं ही चलेगी... पर जबरदस्त डांडिया खेला। सदस्यों को बेस्ट ड्रेस, बेस्ट कपल, बेस्ट पेयर, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट लेडी डांसर का खिताब मिला। एंकरिंग बॉबी ने की।
विज्ञापन



कार्यक्रम के स्पांसर
मदर डेरी, धारा कुकिंग ऑयल। सहयोगी मिल्टन, ब्रुक ब्रांड ताजा, नीलिका आई ड्राप, अशोक मसाले। प्रोडक्शन पार्टनर सिल्वर बेल्स म्यूजिकल ग्रुप और वेन्यू पार्टनर गैंजेस क्लब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
ये रहे विजेता
पीनट पनीर और कद्दू की रबड़ी बनाने वाली नीलम गोयल फर्स्ट
वेजीटेबल बेसनी चिल्ला, ब्रेड गुझिया विद रसमलाई बनाने वाली ज्योति सचान सेकेंड
क्रिस्पी ब्रेड और एप्पल खीर बनाने वाली अनुराधा श्रीवास्तव थर्ड

इनको मिला सांत्वना पुरस्कार
शालिनी माथुर : वेज चीज डपलिंग और ड्राई फ्रूट रोल।
सुनीता श्रीवास्तव : सांझ सवेरा, ब्रेड ओरेंज रबड़ी।
अंजुरी जैन : सदाबहार अचारी लौकी, फ्यूजन रोल।
मीनाक्षी श्रीवास्तव: शाही फिरनी, पनीर अंडे।
ऊषा जैन : खीरानंद, अप्पा।
आयुषी जायसवाल: ड्राई फ्रूट खीर, मीठी मटर।


अनुराधा डोपा ने जीता मसूरी ट्रिप
अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्या अनुराधा डोप ने मसूरी ट्रिप जीता है। क्लब के गठन के समय तय हुआ था कि लकी ड्रा में जिस सदस्या का नाम निकलेगा उसे मसूरी ट्रिप का गिफ्ट मिलेगा। अनुराधा भाग्यशाली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed