फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अंतराग्नि में दिखी सोनू की दिवानगी

अंतराग्नि में दिखी सोनू की दिवानगी

Mon, 28 Oct 2013 05:40 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Mon, 28 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी के एनुअल फेस्ट ‘अंतराग्नि 2013’ की फाइनल कल्चरल नाइट में सिंगर सोनू निगम की दिवानगी दिखी। उनके हर नगमे पर आईआईटियंस और दूसरे श्रोता झूम गए। सुरों की महफिल ऐसी सजी की सोनू निगम के साथ-साथ श्रोेता भी गाते और नाचते चले गए। श्रोता से खचाखच भरे आडिटोरियम ग्राउंड में यह सिलसिला देररात तक चलता रहा। भूले-बिसरे गीत और नई फिल्मों की धुन पर मौज-मस्ती होती रही।
विज्ञापन

ब्लैक पैंट, व्हाइट शर्ट, उसपर ब्लैक कलर की कोट और लाल टाई लगाकर बालीवुड सिंगर सोनू निगम स्टेज पर पहुंचे तो शाम से पलकें बिछाए ग्राउंड में खड़े आईआईटियंस एवं अन्य श्रोताओं का उत्साह दोगुना हो गया। सभी हूटिंग करके सीटियां बजाने लगे। यह देख सिंगर का पारा भी चढ़ गया। रात आठ बजे से सोनू निगम ने जो गाना शुरू किया तो रुके ही नहीं। आडिटोरियम ग्राउंड पर बने स्टेज और उसके दुधिया रोशनी के बीच एक से बढ़कर एक गाने गए। सबसे पहले ... आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा, ... ओ हसीना जुल्फों वाली जाने जहां, ... मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू, ... प्यार हुआ इकरार हुआ, ... जीना यहां मरना यहां, ... कजरा मोहब्बत वाला गीत गाकर धमाल मचा दिया। गाते-गाते सोनू स्टेज के फ्रंट पर आ गए और ठुमके लगाकर ग्राउंड पर मौजूद पब्लिक को अपने साथ नाचने पर विवश कर दिया। जैसे, जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ी, वैसे वैसे सिंगर सोनू तराने छेड़ते चले गए। ... हम हैं राही प्यार के, फिर मिलेंगे चलते-चलते, ... सोणियां दिल से मिला दे दिल, ... हंसती रही तू हंसती रहे, ... खौफ कोई सरसराए, ... पंक्षी नदियां पवन के झोंके कोई सरहद न इन्हें रोके , ... कल हो न हो गीत गाकर श्रोताओं का मनोरंजन किया। सोन की हर अदा पर हूटिंग हुई और सीटियां बजीं। जब गानों की सिरीज खत्म हुई तो श्रोताओं ने सोनू वंस मोर, वंस अगेन, सम वन के नारे लगाकर सिंगर के कदम रोक दिए। स्टेज से सोनू ने कहा कि आईआईटी और कानपुर के आडियंस का उत्साह गजब का है। वह साथ-साथ गाकर उत्साह बढ़ा रहे हैं। इसलिए गीत गाने की कड़ी बंद करने की हिम्मत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed