{"_id":"38-156778","slug":"Kanpur-156778-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीनपार्क में मैच को बीसीसीआई की हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीनपार्क में मैच को बीसीसीआई की हरी झंडी
Kanpur
Updated Sun, 27 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राहुल शुक्ल
कानपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 27 नवंबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैच को हरी झंडी दे दी है। शनिवार को बीसीसीआई के टूर एंड फिक्चर कमेटी के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ‘अमर उजाला’ को फोन पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब वेस्टइंडीज टीम का दल 29 अक्तूबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण करेगा।
शनिवार को मुंबई में बीसीसीआई वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राजीव शुक्ला ने बताया कि ग्रीनपार्क में मैच को लेकर अब कोई संशय नहीं है। भारत और वेस्टइंडीज मैच के लिए बीसीसीआई के सभी सदस्यों ने ग्रीनपार्क स्टेडियम को हरी झंडी दे दी है। ग्रीनपार्क की पिच, ग्राउंड, मीडिया सेंटर, पवेलियन आदि सभी को गुड करार दिया गया है। अब वेस्टइंडीज टीम का दल 29 अक्तूबर को ग्रीनपार्कस्टेडियम का निरीक्षण करने आएगा। उन्होंने बताया कि वेस्टइंडीज दल ग्रीनपार्क में विशेष तौर पर ड्रेसिंग रूम का जायजा लेगा। यह रुटीन मुआयना होगा। जब कोई देश किसी दूसरे देश में खेलने जाता है तो वहां के स्टेडियम का मौका मुआयना अवश्य करता है। इसलिए इसको लेकर कोई चिंता की बात नहीं है।