{"_id":"38-156644","slug":"Kanpur-156644-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर किनारे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर किनारे युवक का शव मिला
Kanpur
Updated Sat, 26 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। दो दिन पहले बांदा जाने के लिए निकले मजदूर कैलाश कोरी (35) का शव शुक्रवार सुबह सचेंडी में नहर किनारे मिला। आधा शरीर पानी में और आधा रेत में था। बेटे ने शिनाख्त के बाद पिता को नहर में डुबा कर मार डालने का शक जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
कैलाश मूलरूप से बांदा हमीरपुर के रौपुरा गांव का रहने वाला था। पत्नी पार्वती और चार बच्चों के साथ किसान नगर में रहता था, यहीं एक भट्ठे पर ईंट पथाई करता था। बेटे कमलेश ने बताया कि पिता 23 अक्तूबर को घर से बांदा जाने की बात कहकर निकले थे। शुक्रवार सुबह वह नहर किनारे गया था, वहां पर पिता का शव पड़ा था। इधर, सचेंडी थानाध्यक्ष उदय प्रताप यादव ने बताया कि कैलाश को शराब की लत थी। हो सकता है ज्यादा पीने की वजह से गिरा और फिर उठ नहीं पाया। शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं मिला। परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। यदि किसी पर आरोप लगाते हैं तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन