फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   लैपटॉप के लिए मंत्री की कार के आगे लेटीं छात्राएं

लैपटॉप के लिए मंत्री की कार के आगे लेटीं छात्राएं

Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। शुक्रवार को किदवईनगर स्थित बृहस्पति महिला कॉलेज में लैपटॉप न मिलने से नाराज छात्राएं कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया की कार के आगे लेट गईं और जमकर नारेबाजी की। छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर लैपटॉप के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया। पुलिस ने जमीन पर लाठियां पटकीं लेकिन छात्राएं नहीं मानीं। जैसे-तैसे मंत्री की कार निकलवाई गई। बाद में एसीएम-6 आरपी त्रिपाठी मौके पर पहुंचे तो छात्राओं ने उनका भी घेराव कर नारेबाजी की। एसीएम नेफोन पर डीआईओएस से बात की और सबको लैपटॉप दिलवाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पति कॉलेज में शुक्रवार को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम था। मुख्य अतिथि रेशम एवं वस्त्रोद्योग मंत्री शिवकुमार बेरिया कुछ छात्राओं को लैपटॉप वितरित करने के बाद मंच से उतरने लगे तो छात्राओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। स्नेहा अवस्थी, नेहा पांडे, सोनाली, अपराजिता, पूजा, खुशबू, दीप्ती नीलू आदि का कहना था कि टोकन होने के बाद भी उन्हें लैपटॉप नहीं मिला। कॉलेज प्रबंधन लैपटॉप देने के लिए फीस के नाम पर उनसे तीन से पांच हजार रुपये मांग रहा है। हंगामा करते हुए छात्राएं मंत्री की कार के आगे लेट गईं। भीड़ ने कालेज गेट पर पहुंचकर भी नारेबाजी शुरू कर दी। मंत्री की कार निकलवाने के लिए पुलिस ने लाठियां पटककर सभी को खदेड़ दिया। बाद में एसीएम ने कॉलेज प्रबंधन को निर्देश दिए सभी छात्राओं को लैपटॉप दिए जाए। इसके बाद छात्राएं शांत हुई। बाद में पुलिस की निगरानी में लैपटॉप वितरण शुरू हुआ। उधर कालेज प्रबंधक रत्नाकर शुक्ला ने एसीएम को बताया कि जो छात्राएं प्रथम वर्ष में फेल होकर दूसरे कालेज में एडमीशन ले चुकी हैं, वे भी लैपटॉप मांग रही है। रुपये मांगने की बात गलत है। दूसरी ओर किदवईनगर स्थित केके गर्ल्स कॉलेज में अपट्रान के चेयरमैन आत्म प्रकाश शुक्ला ने 92 स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटे। इस मौके पर प्राचार्या मधू बाजपेई, डॉ. एसके शुक्ला, जेएन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed