{"_id":"38-156641","slug":"Kanpur-156641-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबा रोड सब्जी मंडी में पुलिस का उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबा रोड सब्जी मंडी में पुलिस का उत्पात
Kanpur
Updated Sat, 26 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। बंबा रोड सब्जी मंडी में शुक्रवार रात फजलगंज पुलिस ने जमकर उत्पात मचाया। दुकानदारों को पीटा, ठेले पलटाए, सब्जी-फल पैरों से कुचल डाले। दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस वाले उनकी गुल्लकों से पैसे भी लूट ले गए। दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
गुमटी बंबा रोड सब्जी मंडी में दुकानदार सतीश अंधेरा होने पर दुकान के सामान बटोर रहा था तभी एक निजी डेरी के सप्लायर सतीश कटियार वहां आए। वह चंदेल गली ओमनगर में रहते हैं। किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। सतीश कटियार ने पहले तीन-चार दोस्तों को बुलाकर सब्जी विक्रेता को हड़काया। फिर पुलिस को फोन कर दिया। कुछ ही देर में एक जीप से दरोगा, कांस्टेबल और दो बाइकों से कांस्टेबल आए। आते ही उन्होंने ठेले पलटना शुरू कर दिया। जिसने विरोध किया उसे पीटा। कांस्टेबलों ने सब्जी विक्रेता सतीश, पप्पू कुशवाहा, निरमा, पहाड़ी, सत्य प्रकाश, राजू, राजीव, जीत सिंह को लाठियों से पीटा। आस-पास की दुकानें बंद हो गईं। ग्राहक जैसे-तैसे गिरते-पड़ते भागे। इधर, पुलिस ने दुकानदारों की पन्नियां, तिरपाल, सपोर्ट के लिए जमीन में लगाए गए डंडे, सब उखाड़ फेंके। सब्जी विक्रेता सतीश का आरोप है कि पुलिस वाले उसका ठेला भी खींच ले गए। पुलिस के जाने के बाद गुस्साए दुकानदार और इलाकाई लोग सड़क पर आ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी हुई। फजलगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार शाही ने बताया कि झगड़ा हुआ था। दुकानदार का ठेला जब्त किया गया है। उन्होंने तोड़फोड़ और ठेले पलटने से इंकार किया है। बाद में कुछ नेता मौके पर पहुंचे पर वे व्यापारियों के साथ नहीं पुलिस के साथ खड़े दिखे। यह देख पीड़ित दुकानदार नेताओं को कोसते रहे।