{"_id":"38-156488","slug":"Kanpur-156488-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव आवास के सामने होता रहा अवैध निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव आवास के सामने होता रहा अवैध निर्माण
Kanpur
Updated Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। केडीए सचिव के आवास के ठीक सामने बेनाझाबर रोड पर अवैध निर्माण धड़ल्ले से होता रहा और अफसरों से पूछने पर गुरुवार को निर्माण रुकवाया गया।
बेनाझाबर रोड पर स्थित प्लॉट नंबर 112/104 पर गुरुवार को स्लैप डाली जा रही थी। यह प्लॉट केडीए सचिव के आवास के ठीक सामने स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक इस प्लॉट पर नक्शे के हिसाब से निर्माण नहीं हो रहा था, जिसके चलते 19 अक्तूबर को भूखंड स्वामी सोहेल अहमद को नोटिस भेजा गया था। बावजूद इसके काम चलता रहा। इस संबंध में अपर सचिव सीपी त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने हैरानी जताई। साथ ही तत्काल जोन-एक के उप नगर आयुक्त राकेश यादव से तत्काल निर्माण रुकवाने को कहा। आनन-फानन में प्रवर्तन दल ने मौके पर जाकर इमारत सील कर दी। सीपी त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने जेई विपिन बिहारी राय और एई योगेश कुमार को सुबह ही निर्माण रुकवाने के लिए कहा था। दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।