{"_id":"38-156479","slug":"Kanpur-156479-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौलते तेल की कढ़ाई में गिरी मासूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौलते तेल की कढ़ाई में गिरी मासूम
Kanpur
Updated Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। किदवई नगर में खौलते तेल की कढ़ाई में आठ माह की मासूम गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। मासूम को हैलट में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसके दोनों पैर गर्म तेल से झुलस गए हैं। बावजूद इसके मासूम अब खतरे से बाहर है।
घटनाक्रम के मुताबिक किदवई नगर निवासी अनुराधा अपनी आठ माह की मासूम गौरी को लेकर कढ़ाई पर पकवान बना रही थीं, तभी अचानक अनुराधा के हाथ से उनकी बेटी गौरी फिसल कर खौलते तेल की कढ़ाई में जा गिरी। अनुराधा ने तुरंत गौरी को पकड़ लिया, लेकिन तब तक उसके दोनों पैर गर्म तेल की चपेट आकर बुरी तरह से झुलस चुके थे। आनन फानन में माता-पिता उसे हैलट लेकर आए और इलाज शुरू कराया गया। उधर हैलट में भर्ती आग से झुलसी महिला तारादेवी (45) की गुरुवार को मौत हो गई। दर्शनपुरवा निवासी फैक्ट्री कर्मी सुशील मिश्रा के मुताबिक पत्नी तारा देवी एक सप्ताह पूर्व खाना बनाते समय झुलस गई थीं।