{"_id":"38-156338","slug":"Kanpur-156338-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी, रांची और डिब्रूगढ़ राजधानी में बढ़ेंगे कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी, रांची और डिब्रूगढ़ राजधानी में बढ़ेंगे कोच
Kanpur
Updated Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। रेल प्रशासन ने लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में एक एसी चेयरकार और डिब्रूगढ़ व रांची राजधानी एक्सप्रेस में एक-एक एसी सेकेंड कोच स्थायी रूप से बढ़ाने का फैसला किया है। पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि 2003 अप, 2004 डाउन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में एक दिसंबर-2013 से एक एसी चेयरकार कोच बढ़ेगा। वहीं, नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ राजधानी मेें दिल्ली से एक दिसंबर से जबकि डिब्रूगढ़ से तीन दिसंबर से एक एसी सेकेंड कोच लगेगा। नई दिल्ली से रांची के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस में दिल्ली से दो दिसंबर को और रांची से तीन दिसंबर को एसी थर्ड कोच स्थायी रूप से लगा दिया जाएगा।