{"_id":"38-156334","slug":"Kanpur-156334-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरे की जद में होगा हर शॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे की जद में होगा हर शॉट
Kanpur
Updated Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल शुक्ला
कानपुर। ‘ग्रीनपार्क स्टेडियम के मीडिया सेंटर की ऊपरी मंजिल पर कमेंट्री बाक्स बनाया जाएगा। साथ ही द्वितीय तल पर बने प्लेटफार्म को दस फिट और आगे बढ़ाया जाएगा। ताकि कोई खिलाड़ी ऊंचा छक्का मारता है तो उसे आसानी से कैमरे में दिखाया जा सके।’ गुरुवार को ग्रीनपार्क का निरीक्षण करने आए बीसीसीआई की टीम ने यह जानकारी ‘अमर उजाला’ को दी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के दल ने ग्रीनपार्क स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान मीडिया सेंटर में सबसे अधिक सुधार की बात कही। कहा कि आईपीएल के बाद से खिलाड़ी काफी ऊंचे-ऊंचे छक्के मारने लगे हैं जिन्हें दिखाने के लिए कैमरे को पर्याप्त स्थान चाहिए। जबकि यहां मीडिया सेंटर के द्वितीय तल पर बना प्लेटफार्म काफी छोटा है। इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि गेंद को आसानी से कैमरे से टीवी पर दिखाया जा सके। इसलिए द्वितीय तल पर बने प्लेटफार्म को दस फिट और आगे बढ़ाया जाएगा। इस बार मैच प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स को मिला है। अंग्रेजी और हिंदी में प्रसारण के लिए मीडिया सेंटर के ठीक नीचे बने स्थान पर दो कमरे बनाये जाएंगे। इसमें एक कमरा हिंदी और दूसरा अंग्रेजी स्पोर्ट्स चैनल के लिए होगा। जबकि एंटी करप्शन और मेडिकल टीम के लिए नीचे बने हाल के पास जगह दी जाएगी। यूपीसीए के मीडिया प्रभारी अहमद अली खान तालिब ने बताया कि बीसीसीआई टीम ने जो निर्देश दिए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।