फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   9th class student hanged herself in Maharajpur, police engaged in investigation

Kanpur News: महाराजपुर में पिता की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस

Tue, 21 Jun 2022 01:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Jun 2022 01:48 PM IST
सार

महाराजपुर में छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्रा को मोबाइल पर बात अधिक करने पर पिता ने डांटा था। इससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। 

विज्ञापन
9th class student hanged herself in Maharajpur, police engaged in investigation
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में एक छात्रा द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। इसमें नौंवी कक्षा की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी का शव फांसी पर लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मामला महाराजपुर थाना का है, जहां नौंवी कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार शाम मोबाइल पर बात अधिक करने पर पिता ने डांटा था। मंगलवार दस बजे क्षुब्ध होकर मकान के ऊपरी कमरे में कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।  सुबह लगभग दस बजे पिता जब खेत से वापस घर लौटे, तो घटना का पता चला। पड़ोसियों ने बताया कि सोमवार देर शाम एक मोबाइल किशोरी के पास से पिता सुरेश ने पकड़ा था। किशोरी मोबाइल से किसी से बात कर रही थी। पिता ने फटकार लगाई थी, जिसके बाद से वह अनमन थी।

विज्ञापन

आज सुबह जब घर के सभी सदस्य खेत पर चले गए। तब किशोरी घर ऊपरी कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, छात्रा ने पिता की डांट से आक्रोशित होकर फांसी लगा ली। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed