{"_id":"5bf702b6bdec22417217d5ca","slug":"91542914742-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट दर्द से परेशान युवती की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट दर्द से परेशान युवती की इलाज के दौरान मौत
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती की पेट दर्द से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लखनऊ के बंथरा स्थित एक नर्सिंगहोम ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घरवाले शव लेकर लौटे और पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
पुरवा कोतवाली के धन्नीपुर गांव निवासी पूजा (18) पुत्री योगेंद्र अवस्थी को बुधवार रात अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया। भाई प्रियंक और चाचा नागेंद्र उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टर ने जहर की आशंका जताई और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालों ने उसके लखनऊ के बंथरा स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना के समय वह ड्यूटी पर थे। सूचना पर वह घर पहुंचे। भाई व चाचा पूजा का शव लेकर पहुंचे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की वजह स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। मृतका तीन भाई-बहनों में छोटी थी। इंटर में फेल होने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने बीमारी से मौत होने की बात बताई थी। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- बुधवार रात बिगड़ी थी हालत, परिजन लखनऊ में करा रहे थे इलाज