{"_id":"5bb9120d867a5514b21475fd","slug":"91538855437-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर लगाने में करंट से युवक झुलसा, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर लगाने में करंट से युवक झुलसा, ग्रामीणों का हंगामा
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली के रेउना कसबे में शनिवार की शाम मीटर लगाने के दौरान करंट लग जाने से एक युवक घायल हो गया। घटना से गुस्साए गांववालों ने विद्युत उपकेंद्र पर धावा बोल दिया, और जमकर हंगामा किया। उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारी मौके से भाग निकले। पुलिस भी पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत गांवों में विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। जिनमें उपभोक्ताओं के घरों पर मीटर लगवाने का कार्य चल रहा है। भदरस गांव का ठेकेदार रेउना बिजली उपकेंद्र से संबंधित गांवों में मीटर लगवा रहा है। शनिवार की शाम 6 बजे के आसपास भदरस गांव निवासी मो.आसिफ नामक युवक मवई-माधौ गांव में लोगों के घरों पर मीटर लगा रहा था। ठेकेदार ने रेउना विद्युत उपकेंद्र से शट डाउन ले रखा था।
मो.आसिफ एक घर पर मीटर लगा रहा था, तभी अचानक बिजली आ गई। करंट की चपेट में आने से आसिफ झुलस गया और बेहोश होकर वहीं गिर गया। इसकी जानकारी होने पर मवई-माधौ गांव के लोगों ने रेउना उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र पर पथराव और तोड़फोड़ करने की कोशिश की। वहां मौजूद कर्मचारी दीवार फांदकर भाग निकले। उपकेंद्र पर हंगामे की जानकारी होने पर रेउना चौकी इंचार्ज ऋषभ कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। जबकि, हंगामे की सूचना कोतवाली में दी गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
इधर, रेउना कसबा निवासी सपा नेत्री और पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य सोमवती संखवार ने घायल युवक को अपनी गाड़ी में लदवाकर अस्पताल पहुंचवाया। रेउना चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक की हालत सामान्य है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंचे थे जिनको पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया।