फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मुख्यमंत्री के स्वागत को कंचौसी में तैयारियां जारी

मुख्यमंत्री के स्वागत को कंचौसी में तैयारियां जारी

Wed, 19 Sep 2018 01:19 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के स्वागत को कंचौसी में तैयारियां जारी
झींझक (कानपुर देहात)। कंचौसी कस्बे में आगामी 25 सितम्बर को मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकृम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। करीब 25 बीघे के दो मैदान सभा के लिये बराबर करने की तैयारी जोरो पर चल रही है। आसपास के सड़कों की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बे में 25 सितंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने के कारण कस्बे के लोगो में कंचौसी को अपना अस्तिव मिलने व विकास की आस जागी है। वही मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में कोई कोर कसर न रहे इसके लिए दिन रात काम कराया जा रहा है। सभा के लिये 25 बीघे जमीन के दो मैदानों की सफाई व भूमि को समतल करने का कार्य चल रहा है वहीं सभा स्थल के आसपास की सड़कों की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। र्शन सिंह महाविद्यालय में लगने वाली सांसद देवेंद्र सिंह भोले के पिता स्वर्गीय दर्शन सिंह व माता स्वर्गीय कनकरानी की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। सभा स्थल से 500 मीटर दूर पार्किंग बनेगी। वहीं कानपुर देहात, औरैया सीमा होने के कारण कार्यक्रम में होने वाली भीड़ भाड़ को देखते हुये प्रशासन ने सभा स्थल के पांच सौ मीटर की दूरी पर वाहन पार्किंग के लिये स्थान चिन्हित किये गये है। वीआई पार्किंग सांसद देवेन्द्र सिंह के घर के पीछे पड़े मैदान में बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर तुलसी राम पांडेय ने बताया कि सभा में आने वाले लोगों के वाहनो को खड़ा कराने के लिये स्थान चिन्हित कर लिये गये है। वही सांसद देवेंद्र सिह भोले के छोटे भाई राजेंद्र सिंह व प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह क्षेत्र में बैठक आयोजित कर लोगो को मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी दे रहे है। राजेंद्र सिंह ने बताया की कार्यकृम की तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed