फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मिली गड़बड़ी

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मिली गड़बड़ी

Sun, 19 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मिली गड़बड़ी
कानपुर देहात। शनिवार को एडी बेसिक ने गौर गांव स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बड़ी लापरवाही उजागर हुई। स्कूल से नदारद एक छात्रा को पिता केे साथ जाना दर्शाया गया था वहीं दूसरी ओर उपस्थिति रजिस्टर में उसे उपस्थित दिखाया गया। स्कूल में छात्राओं के आवागमन का विवरण स्पष्ट नहीं मिला। यह देख एडी बेसिक ने वार्डन व डीसी को जमकर फटकार लगाई और कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके अलावा उन्होंने कई परिषदीय स्कूल के निरीक्ष्रण किए।
विज्ञापन

पुखरायां के नजदीक गौर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का एडी बेसिक फतेह बहादुर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। कक्षा छह की छात्रा प्रेमलता नदारद मिली। वार्डन ने एक रजिस्टर दिखाते हुए उन्हें बताया कि छात्रा के पिता 6 अगस्त को उसे अपने साथ ले गए हैं जबकि उपस्थिति रजिस्टर में 7 अगस्त को छात्रा को स्कूल में उपस्थित दिखाया गया। यह देख एडी बेसिक का पारा चढ़ गया। उन्होंने वार्डन गोदावरी व डीसी मंजुला शुक्ला को जमकर फटकार लगाई। स्कूल में आने-जाने वाले लोगों का विवरण दर्ज करने के लिए रजिस्टर व्यवस्थित नहीं मिला। यह रजिस्टर 16 अगस्त से ही बनाया गया है। तीन कमरों में पंखेे नहीं मिले। कमरों की खिड़कियां टूटी मिलीं। छात्राओं का शैक्षिक स्तर भी बेहद कमजोर मिला। स्कूल में साफ-सफाई भी ठीक से नहीं मिली। इस पर एडी बेसिक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए हैं। इसके बाद एडी बेसिक ने प्राथमिक विद्यालय श्रीरामपुर का निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत 27 के सापेक्ष 17 बच्चे मौजूद मिले। यहां मानक से अधिक दो शिक्षक तैनात मिले। वहीं, प्राथमिक विद्यालय पातेपुर में पंजीकृत 77 बच्चों की जगह केवल 31 मौजूद मिले। भवन दुर्दशा का शिकार मिला। कई वर्षों से उसकी रंगाई-पुताई नहीं कराई गई थी। प्राथमिक विद्यालय नबीपुर में 120 बच्चों के सापेक्ष 80 बच्चे मिले। सभी स्कूलों में शैक्षिक स्तर बेहद कमजोर मिला। जिस पर उन्होंने सुधार के लिए चेतावनी दी।
विज्ञापन


टीचर्स डायरी नहीं दिखा पाए एबीआरसी
कानपुर देहात। एडी बेसिक ने अमरौधा बीआरसी का निरीक्षण किया तो वहां एबीआरसी मौजूद मिले। कोई भी एबीआरसी टीचर्स डायरी नहीं दिखा सका। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। एबीआरसी से कहा कि स्कूलों में जाकर शिक्षण कार्य करें। टीचर्स डायरी बनाकर उसमें शिक्षण कार्य का विवरण दर्ज करें। उन्होंने कहा एबीआरसी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। इस पर उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवासीय बालिका विद्यालय में लापरवाही उजागर हुई है। जिस पर डीसी व वार्डन को एक सप्ताह में सुधार करने की चेतावनी दी गई है। परिषदीय स्कूलों में निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण कार्य नहीं कराया जा रहा है। बच्चों की उपस्थिति भी कम मिली है। बीएसए को सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
फतेह बहादुर सिंह, एडी बेसिक कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed