{"_id":"5b33daec4f1c1b2b428b7162","slug":"91530125036-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से मरीं बालिकाएं थीं रिश्तेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से मरीं बालिकाएं थीं रिश्तेदार
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के पिपरी गांव में आकाशीय बिजली से मरी सुंदरम (9) पुत्री संतोष और आरती (10) पुत्री रामचरन रिश्ते में मौसी-भतीजी थीं। मंगलवार को शाम खेलते समय गाज गिरने से दोनों की मौत हो गई थी। आरती का भाई हरीशरण (11) झुलस गया था। उधर, गाज की एक अन्य घटना में दो युवतियां झुलस गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को दोनों बालिकाओं के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। सुंदरम की मां शिलोचना ने बताया कि पति संतोष की 8 साल पूर्व मौत हो चुकी है। वह मायके पिपरी गांव में रहकर मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। सुंदरम तीन बहनों में छोटी थी।
वह प्राथमिक स्कूल में कक्षा-एक में पढ़ती थी। दूसरी मृतक बालिका के पिता रामचरन और मां फूला ने बताया कि आरती इकलौती पुत्री थी। कक्षा 2 में पढ़ती थी। तहसीलदार और लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार की शाम बिजली गिरने से छिबांव (गिरवां) गांव की मधु (25) पत्नी रज्जू और आशा (26) पत्नी लाला झुलस गईं। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने बताया कि दोनों साथ में खेत गई थीं। बारिश शुरू हो जाने पर एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी नजदीक के पेड़ में गाज गिरने से दोनों चपेट में आ गईं।
बिजली गिरने से मरीं बालिकाएं थीं रिश्तेदार
खेलते समय गिरी गाज से चली गई दोनों की जान
एक अन्य स्थान पर बिजली गिरने से दो युवतियां झुलसीं
अमर उजाला ब्यूरो