{"_id":"5984c96e4f1c1b23248b482c","slug":"91501874542-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर पहुंचा कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या कर पहुंचा कोतवाली
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शुक्लागंज (उन्नाव)। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सीताराम कालोनी के बालू घाट मोड़ के पास रहने वाले ग्रामीण ने गुरुवार रात अपनी पत्नी की चापड़ से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आला कत्ल के साथ गंगाघाट कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने जुर्म कबूल किया। उसने चाल चलन के शक में पत्नी की हत्या की बात बताई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज हत्याभियुक्त को जेल भेज दिया है।
गंगाघाट कोतवाली के सीताराम कालोनी के बालू घाट मोड़ के पास आनंद तिवारी पुत्र श्रीनारायण तिवारी, अपनी पत्नी दीपिका (36) व बच्चों के साथ रहता है। दोनों के एक बेटा और दो बेटियां हैं। श्रीनारायण ने बताया कि आनंद प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। सालभर पहले उसकी नौकरी छूट गई। परिवार पालने के लिए बहू दीपिका कानपुर में एक जगह खाना बनाने लगी। गुरुवार रात आनंद व दीपिका में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर श्रीनारायण कमरे में आए और दोनोें को समझा बुझा कर बगल के कमरे में सोने चले गए। देर रात बहू की
चीख सुनकर वह कमरे में पहुंचे। दीपिका बेड पर लहूलुहान पड़ी तड़प रही थी। आनंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने एक न सुनी। शोर सुनकर जागे बच्चों को धक्का देकर भागा निकला। पुलिस पूछताछ में आनंद ने पत्नी का किसी व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात कही, जबकि श्रीनारायण ने इससे इनकार किया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल की। दीवार पर लगे खून के छींटे और बिस्तर पर पड़े खून का सैंपल लिया। कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के भाई विमल कुमार शुक्ला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उधर, मां का साया उठने से बेटी खुशी, परी और बेटा ऐश्वर्य का बुरा हाल है।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा कोतवाली
पत्नी के चाल चलन पर करता था शक
हत्याभियुक्त को भेजा जेल