फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर से नगदी, जेवर व बंदूक चोरी

रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर से नगदी, जेवर व बंदूक चोरी

Sat, 01 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर से नगदी, जेवर व बंदूक चोरी
रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर से नगदी, जेवर व बंदूक चोरी
विज्ञापन


सौरिख। कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर में रह रहे रिटायर्ड प्रधानाचार्य के बंद पड़े मकान का चोरों ने ताला तोड़कर नगदी, जेवरात व लाइसेंसी दोनाली बंदूक चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ग्राम ईजलपुर निवासी मानसिंह शाक्य गांव के महर्षि दयानंद वैदिक हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर में एक गेस्ट हाउस के पीछे मकान बनवाया था। जहां वे अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। इस समय उनका परिवार गांव ईजलपुर गया हुआ था। घर पर सिर्फ भतीजा मयंक था।
विज्ञापन


घर का कूलर खराब होने कारण मयंक भी गुरुवार को गांव चला गया। रात में किसी समय चोर उनके मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखे बक्से, सेफ के भी ताले तोड़ दिए। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनका छोटा पुत्र राहुल गांव से घर पहुंचा और मेन गेट का ताला टूटा देखा। अंदर कमरे के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तत्काल मामले की सूचना गांव में मौजूद परिजनों को दी। प्रधानाचार्य के बड़े पुत्र उमेशचंद्र ने चोरी की तहरीर थाने में दी। सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी, थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की छानबीन के बाद आस पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की। इसके बाद कन्नौज से आई फोरेंसिक टीम के इंचार्ज मुमताज अली ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट के नमूने लिए। उमेशचंद्र ने बताया कि चोर घर में रखी लाइसेंस दोनाली बंदूक, सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, पायल व 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले
सौरिख। रिटायर्ड प्रधानाचार्य मान सिंह शाक्य के मकान में हुई चोरी को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया है। चोरी में शिक्षक की लाइसेंसी दोनाली बंदूक भी चोरों ने पार की है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी और थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास ने मकान के पड़ोस में स्थित रामश्री गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी काफी देर तक खंगालते रहे।

- मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम, जुटाए साक्ष्य
- पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed