फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चार बीघा जमीन वाले किसानों से खरीद डाला 100 क्विंटल गेहूं

चार बीघा जमीन वाले किसानों से खरीद डाला 100 क्विंटल गेहूं

Sun, 18 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
चार बीघा जमीन वाले किसानों से खरीद डाला 100 क्विंटल गेहूं
चार बीघा जमीन वाले किसानों से खरीद डाला 100 क्विंटल गेहूं
विज्ञापन


हरदोई। जिले में गेहूं खरीद में बड़ा खेल सामने आया है। विपणन एजेंसियों ने तीन से पांच बीघा वाले किसानों से 100 से 120 क्विंटल तक गेहूं की खरीद दिखा दी। जबकि जिले में इस बार गेहूं की उपज 38 कुंतल प्रति हेक्टेयर ही रही। दरअसल खरीद का लक्ष्य बढ़ाने के लिए विपणन अधिकारियों से आढ़तियों, व्यापारियों से गेहूं खरीद कर फर्जी तरीके से किसानों की किसान बहियों पर चढ़ा दिया।

58 कुंतल प्रति किसान के औसत से 15 जून तक करीब 97 एमटी गेहूं की खरीदा गया। तीन जून के अंक में अमर उजाला ने गेहूं खरीद में खेल की खबर प्रकाशित की थी, इसके बावजूद अधिकारी नहीं चेते और खरीद में धांधली जारी रही।
विज्ञापन


जिले में इस बार गेहूं खरीद के लिए 1.28 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य रखा गया था। खरीद के लिए विपणन विभाग के अलावा पीसीएफ, एफसीआई सहित नौ एजेंसियों के 84 क्र्रय केंद्र खोले गए थे। एक अप्रैल से 15 जून तक सभी एजेंसियों ने 16750 किसानों से करीब 97 एमटी गेहूं की खरीद की। खरीद लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों ने बड़ा खेल किया, इसके बावजूद 76 फीसदी ही गेहूं खरीद पाए। खरीद के आंकड़ों पर गौर करें तो छोटे किसानों की उपज खरीदने ने रुचि ही नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की बही लगाकर व्यापारियों और आढ़तियों से भारी मात्रा में गेहूं की खरीद की गई। तीन से पांच बीघा वाले किसानों से 100 से 120 क्विंटल गेहूं खरीद लिया गया। कृषि विभाग के अनुसार, जिले में प्रति हेक्टेयर उपज सामान्य तौर पर 30 कुंतल है लेकिन इस बार फसल अच्छी होने से उपज प्रति हेक्टेयर 38 कुंतल तक हुई है। जिले में एक हेक्टेयर में करीब साढ़े ग्यारह बीघे जमीन आती है।

इस लिहाज से साढ़े ग्यारह बीघे में अधिकतम 38 कुंतल की ही उपज हुई है लेकिन क्रय केंद्रों में किसान की औसत उपज से करीब चार गुना गेहूं खरीद लिया गया। टोंडरपुर ब्लॉक के रामकोठा गांव के किसान सोंमेंद्र कुमार, अंगनेपुरवा के तौफीक, कोड़ा गांव के महेंद्र, करावां के राजपाल के पास चार से पांच बीघा ही जमीन है, लेकिन इन किसानों से 100 कुंतल से अधिक गेहूं की खरीद की गई है।


खरीद में गड़बड़ी की बात जानकारी में नही है, अगर जमीन वाले किसानों से हेरफे र कर उनके नाम पर अधिक गेहूं खरीदा गया है तो यह गलत है, मामला संज्ञान में आते ही जांच कराएंगे।
- दिनेश चंद्र मिश्र, डिप्टी आरएमओ।

- खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिकारियों ने किया बड़ा खेल
- 15 जून तक 16750 किसानों से खरीदा गया करीब 97 एमटी गेहूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed