{"_id":"6161c9518ebc3e7637774d99","slug":"90-thousand-emerald-heads-will-be-made-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: कानपुर में बनाए जाएंगे 90 हजार पन्ना प्रमुख, मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: कानपुर में बनाए जाएंगे 90 हजार पन्ना प्रमुख, मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
Sat, 09 Oct 2021 10:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में आठ हजार या इससे अधिक पन्ना प्रमुख बनाकर सभी अध्यक्षों को रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
कानपुर में बनाए जाएंगे 90 हजार पन्ना प्रमुख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में घर-घर मतदाता तैयार करने के उद्देश्य से पूरे जनपद की तीनों इकाइयों में करीब 90 हजार पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। अब तक 51 हजार पन्ना प्रमुख बनाए जा चुके हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने महानगर के सांसद, विधायकों के अलावा पार्टी के सभी पदाधिकारियों को भी पन्ना प्रमुख बनकर काम करने को कहा।
इसके अलावा एक विधानसभा में आठ हजार या इससे अधिक पन्ना प्रमुख बनाकर सभी अध्यक्षों को रिपोर्ट देने को कहा है। सांसद सत्यदेव पचौरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष दक्षिण डॉ. वीना आर्या, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज सहित सभी विधायकों को विधानसभा चुनाव के लिए निर्देशित किया गया।
इस संबंध में जिला इकाई उत्तर की तरफ से पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में एक बैठक कर मंडल अध्यक्षों से पन्ना प्रमुखों की सूची जमा करने को कहा गया। बताया कि उत्तर में अभी तक 20 हजार, दक्षिण जिले में 11 हजार और ग्रामीण जिला इकाई में करीब 20 हजार पन्ना प्रमुख बनाए जा चुके हैं।