{"_id":"607bc2bef7d7a96da928c5c6","slug":"90-lakh-silver-found-in-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ट्रेन में मिली 90 लाख की चांदी, बिहार ले जाई जा रही थी, दो भाई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ट्रेन में मिली 90 लाख की चांदी, बिहार ले जाई जा रही थी, दो भाई हिरासत में
Sun, 18 Apr 2021 11:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:14 AM IST
सार
अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस से बिहार ले जाई जा रही करीब 90 लाख की चांदी जब्त कर दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
जीआरपी थाने में चांदी से भरे बैग के साथ पकड़े गए दोनों भाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जीआरपी ने शनिवार देर शाम कानपुर सेंट्रल पर अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस से बिहार ले जाई जा रही करीब 90 लाख की चांदी जब्त कर दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से मिले सात बैगों में चांदी की पायलें थीं। इनका वजन 128.500 किलो बताया गया है।
जीआरपी ने जीएसटी अधिकारियों को मामले की जांच सौंप दी है। जीएसटी दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। ट्रेन के एस-3 कोच में सीट संख्या 47 और 55 पर दो भाई शिवदत्त और केशवदत्त सफर कर रहे थे। जीआरपी को सूचना मिली कि दोनों के पास भारी मात्रा में अवैध चांदी है, जिसे तस्करी करके बिहार ले जाया जा रहा है।
देर शाम ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर बैग जब्त कर लिए। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह आगरा की नमक मंडी में ज्वैलरी का काम करते हैं। चांदी की पायलों की डिलीवरी देने बिहार जा रहे थे। जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि दोनों भाइयों और चांदी जीएसटी अधिकारियों को सौंप दी गई हैं।