फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   88 crore chit fund fraud case file in kanpur

चिट फंड कंपनी ने हड़पे निवेशकों के 88 करोड़, सीएमडी समेत 20 लोगों पर कोर्ट के आदेश पर एफआईआर

Sat, 20 Apr 2019 12:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
88 crore chit fund fraud case file in kanpur
88 करोड़ चिट फंड घोटाले का मामला हुआ दर्ज - फोटो : amar ujala
कानपुर के नौबस्ता में लखनऊ की चिट फंड कंपनी के निवेशकों के 88 करोड़ हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कंपनी के सीएमडी समेत 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


केशवनगर, नौबस्ता निवासी प्रशांत कुमार तिवारी ने बताया कि संजय गांधी नगर के राजीव सिंह लखनऊ के हजरतगंज स्थित इन्फिनिटी वर्ल्ड इन्फ्रा वेंचर लिमिटेड (इन्फिनिटी वर्ल्ड ग्रुप ऑफ कंपनीज) में बिजनेस प्रमोटर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी कंपनी फ्लैट बनाकर बेचती है।
विज्ञापन

रुपये मांगने पर कनपटी पर रिवाल्वर  लगवा कर जान से मारने की धमकी दी

कंपनी में निवेश पर उन्हें मोटा मुनाफा होगा। इस पर 1443 लोगों को जोड़कर प्रत्येक से 61 हजार रुपये कंपनी में निवेश करवा दिए। ऐसे ही अन्य लोगों ने भी कंपनी में अपनी चेन खड़ी कर लगभग 88 करोड़ रुपये जमा कराए। नवंबर 2018 तक प्रत्येक माह मुनाफा उनके खातों में आया। इसके बाद भुगतान बंद कर दिया गया। उन्होंने सीएमडी जापलिंग रोड, हजरतगंज निवासी अभय कुमार कुशवाहा से भुगतान के बाबत संपर्क किया तो पहले टरकाते रहे।

पुलिस से शिकायत की बात पर 10 मार्च को सीएमडी बाउंसरों के साथ उनके घर पहुंचे। मारपीट कर बाउंसर की मदद से उनके कनपटी पर रिवाल्वर  लगवा कर जान से मारने की धमकी दी। सीएमडी की पत्नी पुलिस में सीओ के पद पर सीतापुर में तैनात है। इस वजह से पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वे कोर्ट की शरण में गए। थाना प्रभारी समर बहादुर का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed