{"_id":"5ccb45f4bdec2207571f437a","slug":"81556825588-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर-अवैध संबंध में भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर-अवैध संबंध में भाई की हत्या
विज्ञापन
टीजर
फतेहपुर में अवैध संबंध के शक में भाई की हत्या
अल्लीपुर (फतेहपुर)। अवैध संबंध के शक में युवक ने बुधवार रात छोटे भाई की फावड़े से हमलाकर हत्या कर दी। घटना मलवां थाना क्षेत्र के अस्ता गांव की है। गांव निवासी राजेंद्र (26) और शिवसरन सिंह (31) की शादी दो सगी बहने रेखा और प्रियंका से हुई है। शिवसरन की नशेबाजी से परेशान पत्नी रेखा चार साल से मायके में है। राजेंद्र की पत्नी प्रियंका ने बताया कि जेठ उसके पति पर बड़ी बहन से अवैध संबंध होने का आरोप लगाता था। बुधवार रात करीब साढ़े तीन बजे घर में जेठ (शिवसरन) ने पति पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो