फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कार की डिकी में ट्रक चालक को बंधक बनाया, ट्रक से माल लूटा

कार की डिकी में ट्रक चालक को बंधक बनाया, ट्रक से माल लूटा

Wed, 23 Jan 2019 12:53 AM IST
gaurav gaurav gaurav gaurav
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
कार की डिकी में ट्रक चालक को बंधक बनाया, ट्रक से माल लूटा
अजीतमल (औरैया)। सिकरोड़ी मोड़ पर सोमवार की रात आगरा से औरैया जा रहे लोडर में लदा एक ब्रांडेड कंपनी का इलेक्ट्रानिक सामान कार सवार बदमाशों ने लूट लिया। इस दौरान लोडर चालक को कार की डिकी में हाथ-पैर बांधकर डाल दिया गया। किसी जगह लोडर का सामान खाली कर कंचौसी मोड़ के लोडर की चाभी चालक को दे दी। कंपनी के वितरक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। संदिग्ध भूमिका मानकर चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



आगरा के गणेश नगर लायंस कालोनी स्थित अशोका डिस्ट्रीब्यूटर से अयाना (औरैया) निवासी लोडर चालक महेश चंद्र पुत्र ओमप्रकाश एलजी कंपनी के करीब पांच लाख के फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलसीडी, वॉटर हीटर, आयरन आदि सामान लादकर सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे औरैया के लिए निकला था। यह माल उसे होमगंज में विजय इलेक्ट्रानिक्स के यहां पहुंचाना था। चालक ने बताया कि रात में करीब दो बजे अनंतराम टोल प्लाजा पार करने के बाद सिकरोड़ी मोड़ पर कार सवार चार बदमाशों ने लोडर को ओवरटेक करके रोक लिया।
विज्ञापन


उसको हाथ पैर बांधकर कार की डिकी में डाला और लोडर बदमाशों में से एक चलाकर ले गया और कहीं दूसरे स्थान पर सामान खाली कर लिया। करीब एक घंटे बाद कंचौसी मोड़ के पास लोडर की चाभी उसको लौटा दी। वह खाली लोडर लेकर औरैया की ओर बढ़ा तो दिबियापुर रोड पर मिली यूपी 100 पुलिस को पूरी जानकारी दी। यूपी 100 पुलिस ने घटनास्थल अजीतमल होने की बात कहकर उसे अजीतमल कोतवाली भेज दिया। कोतवाली में सुबह लगभग पांच बजे ड्राइवर ने डिस्ट्रीब्यूटर को फोन कर लूट की सूचना दी। पुलिस ने चालक को ले जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली पहुंचे अशोका डिस्ट्रीब्यूटर के मालिक अशोक कुमार शर्मा पुत्र स्व. रमेश चंद्र शर्मा निवासी गणेश नगर लायंस कालोनी आगरा ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए ड्राइवर की भूमिका भी संदिग्ध बताई। कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आगरा से औरैया एक ब्रांडेड कंपनी का सामान लेकर जा रहा था लोडर
-डिस्ट्रीब्यूटर ने तहरीर दी, शक के दायरे में चालक से पूछताछ की जा रही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed